फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जेल से छूटने पर क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती और जिया खान केस में फैसला कल, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 27 Apr 2023 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
क्रिसन परेरा, जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
रेमो डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। हाल ही में वह इंडियाज बेस्ट डांसर शो में बतौर गेस्ट जज नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों और मानसिक तनाव के बारे में बात की। उन्होंने शो में मध्य प्रदेश के अक्षय पाल की कहानी सुनने के बाद अपने कठिन समय को याद किया।
Remo D'Souza: फिल्म न चलने पर मानसिक तनाव में आ गए थे रेमो डिसूजा, बताया- कठिन समय से कैसे आए बाहर
विज्ञापन

3 of 11
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा को पिछले दिनों से काफी मुसीबतों का सामना कर रही हैं। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने  ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब खबर है कि अभिनेत्री को बीते दिन जेल से रिहा कर दिया गया है।  अब हाल ही में, अभिनेत्री ने जेल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि यह उनके लिए वहां दिन काटना कितना मुश्किल रहा है।
Chrisann Pereira: 'शौचालय के पानी से बनाई कॉफी और...,' शारजाह जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती

4 of 11
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - फोटो : फाइल
बीते दिनों '68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' के नॉमिनेशन की घोषणा की गई, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। यह अवॉर्ड शो 27 अप्रैल, गुरुवार की रात को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में होने वाला है। इसे लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' के तहत पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। 
Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
विज्ञापन

5 of 11
जरीना वहाब-सूरज पंचोली - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जिया खान ने साल 2013 की तीन जून को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस के घर पर छह पन्नों का सुसाइड नोट भी पाया गया था।  उस नोट के मुताबिक एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। वहीं, इन सभी आरोपों के मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। हालांकि उस दौरान फैसला सुरक्षित कर लिया गया था, लेकिन अब इस मामले में 28 अप्रैल को आखिरी फैसला आना है। इसी को लेकर सूरज की मां जरीना वहाब काफी चिंतित हैं। 
Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें
विज्ञापन

6 of 11
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media
विक्रमादित्य मोटवानी बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हैं। विक्रमादित्य ने संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब हाल ही में, विक्रमादित्य ने इस धारणा के बारे में बात किया कि लोग संजय लीला भंसाली को अहंकारी क्यों कहते हैं और उनकी फिल्में आखिर सबसे हटकर क्यों होती है।
Vikramaditya Motwane: संजय लीला भंसाली को अहंकारी बताए जाने पर भड़के विक्रमादित्य, कहा- वह अद्भुत इंसान हैं
विज्ञापन

7 of 11
बरखा बिष्ट-इंद्रनील सेनगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
‘कितनी मस्त है जिंदगी’ शो से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जाना-माना नाम हैं। बरखा ने कई बेहतरीन सीरियल में काम किया है। वहीं, शो ‘दो नाम एक राधा एक श्याम’ के दौरान बरखा की मुलाकात इंद्रनील सेनगुप्ता से हुई थी। इंद्रनील भी टेलीविजन जगत के चहेते एक्टर हैं। छोटे पर्दे के साथ-साथ इंद्रनील फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुके हैं। वहीं, बरखा और इंद्रनील के बीते दो साल से अलग रहने की खबरें सुर्खियों में थीं, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए अलगाव की पुष्टि कर दी है। 
Barkha: इंद्रनील-बरखा की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा- यह मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला

8 of 11
विक्रमादित्य मोटवानी- अक्षय कुमार - फोटो : social media
साल 2020 में निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने अपनी मेटा मॉक्यूमेंट्री  AK वर्सेज AK रिलीज की थी, जिसमें अनिल कपूर और अनुराग कश्यप ने खुद के काल्पनिक संस्करण निभाए थे। वहीं, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोटवानी ने स्वीकार किया है कि आखिर में अनिल कपूर को जो भूमिका मिली वह मूल रूप से आमिर खान को ध्यान में रखकर लिखी गई थी और उन्होंने इसके लिए अक्षय कुमार से भी संपर्क किया था। 
Vikramaditya Motwane: विक्रमादित्य ने Ak वर्सेज Ak के लिए अक्षय को किया याद, बोले- बस ऑफिस से नहीं निकाला

9 of 11
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
'आरआरआर' सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साउथ सुपरस्टार सुकुमार निर्देशित 'पुष्पा 2' के सेट पर नजर आए हैं। फिल्म के सेट पर अभिनेता को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इसके साथ ही इंटरनेट पर लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 के सेट पर जूनियर एनटीआर अल्लू अर्जुन और सुकुमार  से मिलने पहु्ंचे थे। हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
Jr NTR Pushpa 2 : 'पुष्पा 2' में कैमियो रोल में नजर आएंगे Jr NTR? वायरल तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास

10 of 11
गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गीतकार और कवि गुलजार साहब ने तमाम बॉलीवुड फिल्मों को अपने शानदार गीतों से सजाया है। हिंदी भाषा पर उनकी मजबूत पकड़ है। मगर, हाल ही में उन्होंने बताया कि वह तेलुगू और मलयालम भाषाएं सीखने की भी तैयारी कर रहे थे और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि मणिरत्नम हैं। दरअसल, फिल्मकार मणिरत्नम के साथ काम करने के लिए गुलजार साहब इतने बेताब थे कि उन्होंने दक्षिण भाषाएं सीखने की पूरी तैयारी कर ली थी। खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।
Gulzar: 13 साल से मणिरत्नम से काम मांग रहे गुलजार, यह कदम उठाने के लिए भी हो गए थे तैयार
विज्ञापन

11 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कश्मीरी पंडितों पर हुए निर्मम अत्याचार की कहानी कहने वाली यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने इस अवॉर्ड से कुछ खफा नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है और इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। 
Vivek Agnihotri: सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, विवेक ने गंभीर आरोपों के साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें