बॉलीवुड में 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा को पिछले दिनों से काफी मुसीबतों का सामना कर रही हैं। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब खबर है कि अभिनेत्री को बीते दिन जेल से रिहा कर दिया गया है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने जेल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि यह उनके लिए वहां दिन काटना कितना मुश्किल रहा है।