फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक ने तोड़ी चुप्पी और 'आरआरआर' को लेकर आया आलिया का रिएक्शन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 31 Mar 2022 09:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर 2022 खत्म हो चुका है लेकिन इस समारोह में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुआ विवाद चर्चाओं में बना हुआ है। क्रिस रॉक इस इवेंट को होस्ट कर रहे थे और उन्होंने शो के दौरान विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिससे भड़क कर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब इस पूरी घटना पर क्रिस रॉक ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Chris Rock: विल स्मिथ से थप्पड़ खाने पर क्रिस रॉक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- समझने की कोशिश कर रहा हूं

विज्ञापन

2 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। 28 मार्च को एनसीबी की एसआईटी टीम ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए और समय मांगा है। वहीं आज यानी गुरुवार को विशेष अदालत में एनसीबी को और समय दे दिया है। कोर्ट की तरफ से एनसीबी को 60 दिन का समय दिया गया है। हालांकि, एनसीबी ने कोर्ट से 90 दिन का समय मांगा था। 

Aryan Khan Case: सेशन कोर्ट से एनसीबी को मिला वक्त, अब 60 दिनों में दाखिल करनी होगी चार्जशीट
विज्ञापन

3 of 10
अल्लू अर्जुन और संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का ऐलान अब किसी भी समय हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्देशक संजय लीला भंसाली के सिर बंध सकता है। निर्माता निर्देशक करण जौहर ने भी अल्लू अर्जुन के हिंदी सिनेमा में प्रवेश के लिए तमाम गोटियां बिछाईं लेकिन सूत्र बताते हैं कि अल्लू अर्जुन ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म से इंकार कर दिया है। इंकार उन्होंने भंसाली की अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने से भी कर दिया है। अब भंसाली अल्लू अर्जुन को लेकर एक सोलो फिल्म की तैयारी में हैं।

EXCLUSIVE: अल्लू अर्जुन और भंसाली की जुगलबंदी की जानकारी लीक, दोनों के मेल से हिंदी सिनेमा हिलाने की तैयारी

4 of 10
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं वहीं कुछ मिनटों के लिए आलिया भट्ट और अजय देवगन की मौजूदगी भी दिखाई गई है। बीते कुछ दिनों से खबरें थीं कि आलिया फिल्म में मिले स्क्रीन स्पेस को लेकर नाराज हैं और इसलिए उन्होंने ‘आरआरआर’ से जुड़े पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है। अब इस पूरे मामले में आलिया भट्ट का बयान सामने आया है।

RRR: कम स्क्रीन स्पेस मिलने से नाराज वाली खबर पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- बिना जानकारी के अफवाह मत फैलाइए

विज्ञापन

5 of 10
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
मुंबई पुलिस ने साल 2020 में एक महिला कोरियोग्राफर की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर उत्पीड़न, पीछा और ताक-झांक करने का आरोप लगाकर एक आरोप पत्र दायर किया है। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी।

Ganesh Acharya: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर उत्पीड़न, पीछा और ताक-झांक करने का लगा आरोप, 2020 का है मामला
विज्ञापन

6 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित 'द कश्मीर फाइल्स' हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए मानक स्थापित कर रही है। यूं तो बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह के बाद ही लुढ़क जाती हैं, लेकिन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म तीसरे सप्ताह में भी मजबूती से खड़ी है। यही कारण है कि अनुपम खेर-मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म को 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' कहा जा रहा है। 

The Kashmir Files Collection Day 20: 'आरआरआर' को पछाड़ 'कश्मीर फाइल्स' बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन

7 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरे रहते हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान के पड़ोसी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ उनकी इमेज खराब करने के लिए मानहानि केस दर्ज किया था। जिसके बाद मुंबई की एक सत्र अदालत ने अभिनेता सलमान खान की उनके एनआरआई पड़ोसी केतन कक्कड़ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में 'गैग ऑर्डर' के लिए अंतरिम याचिका खारिज कर दी है।

Salman Khan Defamation Case: कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका, कहा- केतन कक्कड़ के पास हैं सबूत

8 of 10
रणधीर कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पूरा कपूर परिवार बहुत इमोश्नल है। इस फिल्म को देखने के बाद रणधीर कपूर को ऋषि कपूर की याद आ गई और वह ऋषि जी को पूछने लगे। दरअसल इस समय रणधीर कपूर एक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें इंसान चीजें भूलने लगता है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया।

Randhir Kapoor: फिल्म देखने के बाद ऋषि कपूर को याद करने लगे रणधीर कपूर, रणबीर ने कहा- बीमारी से जूझ रहे हैं अंकल

9 of 10
वरुण धवन - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है, हालांकि दर्शकों को अभी बवाल देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि यह फिल्म साल 2023 अप्रैल में रिलीज होगी। फिलहाल इस समय वरुण धवन जल्दी ही यानी 12 अप्रैल को अपने फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ खास लेकर आने वाले हैं। इतना ही नहीं उनके इस शो में कई जाने माने सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं।

Varun Dhawan:12 अप्रैल को वरुण धवन कर सकते हैं किसी नए शो की घोषणा? ये जाने-माने सितारे आएंगे नजर
विज्ञापन

10 of 10
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फैंस के लिए अपनी फिल्म 'अटैक' का पहला पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज हुए दोनों ट्रेलर पहले से ही इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं, जिसके बाद से जॉन के फैंस उन्हें बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेकरार हैं। जॉन अपनी फिल्म की हिरोइनों के साथ लगातार इसका प्रचार कर रहे हैं और यह फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। प्रचार के दौरान की गई बातचीत में उन्होंने साउथ फिल्मों में जाने के लिए अपने विचार खुलकर व्यक्त किए।

Attack : जॉन अब्राहम का साउथ इंडस्ट्री पर 'अटैक', बोले- 'मैं हिंदी फिल्म का हीरो हूं, क्षेत्रीय फिल्म नहीं करूंगा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें