बॉलीवुड स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग और धमाकेदार फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि फैंस के बीच इन स्टार्स के लिए दीवानगी विदेशों में भी देखने को मिल चुकी है। लेकिन क्या आपने सुना है कि बॉलीवुड स्टार्स के नाम पर जगहों के नाम भी रखे गए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई ऐसी जगह हैं, जिनके नाम बॉलीवुड के सितारों के नाम पर रखे गए हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं....
विज्ञापन
2 of 20
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के फैंस देश में ही नहीं, विदेश में भी हैं। लोग उन्हें भगवान के स्थान पर रखकर पूजते हैं। उनके फैंस अपना प्यार दिखाने के लिए आए दिन कुछ न कुछ करते रहते हैं, इसका सबूत यह है कि उत्तरी सिक्किम के एक वॉटरफॉल का नाम 'बिग बी' के नाम पर रखा गया है। वहीं, साल 2004 में सिंगापुर के एक आर्किड का नाम भी इनके नाम पर 'डेंड्रोबिम अमिताभ बच्चन' रखा गया था।
विज्ञापन
3 of 20
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
संजू बाबा को देश में कौन नहीं जानता होगा। कॉन्ट्रोवर्सी से लेकर उनकी डॉयलोग डिलीवरी तक वह हमेशा ही चर्चाओं में रहे हैं। उनकी हर अदा से लोग इंप्रेस रहते हैं। उनके फैंस की दीवानगी उनके लिए इतनी बढ़ गई है कि मुंबई के नूर मोहम्मदी होटल में एक चिकन की रेसिपी का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उसका नाम 'चिकन संजू बाबा' है।
4 of 20
राज कपूर
- फोटो : Social Media
राज कपूर
बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर के हिंदी सिनेमा में दिए गए योगदान को कोई नहीं भूल सकता। इनके काम को भारत में ही नहीं बाहर के देशों में भी खूब सराहा गया है। इनको सम्मान देने के लिए कनाडा की एक स्ट्रीट का नाम इनके नाम पर रखा गया है। 'राज कपूर क्रेसेन्ट' नामक ये स्ट्रीट ब्रैम्पटन सिटी में है।
विज्ञापन
5 of 20
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान के नाम 'भाईजान' पर उनके एक फैन ने मुंबई में एक रेस्टोरेंट और टर्की मे एक कैफे खोला है। गौरतलब है कि टर्की में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान उस कैफे में रोज जाते थे, जिसकी वजह से उसके मालिक ने उसका नाम सलमान के नाम पर ही रख दिया।
विज्ञापन
6 of 20
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
शाहरुख खान
शाहरुख खान की ख्याती दुनिया भर में फैली हुई है, जिसका सबूत यह है कि उनके नाम पर न्यूयॉर्क बेस्ड इंटरनेशनल लुनाल ज्योग्राफिकल सोसायटी ने एक लुनार क्रेटर का नाम रखा है।
विज्ञापन
7 of 20
a r rehman
ए आर रहमान
पूरी दुनिया को अपने म्यूजिक से हेरत में डालने वाले ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर व सिंगर ए आर रहमान के फैंस देश और विदेश के कोने-कोने में फैले हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि कनाडा की एक स्ट्रीट का नाम ए आर रहमान के नाम पर 'अल्लाह रक्खा रहमान' रखा गया है।
8 of 20
शाहिद कपूर
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि उनके नाम पर ओरियन कांस्टेलेशन ने एक स्टार का नाम रख दिया है।
9 of 20
यश चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यश चोपड़ा
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर यश चोपड़ा स्विटजरलैंड में अपनी फिल्मों की शूटिंग करना पसंद करते थे। वहां उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि उनके नाम पर एक लेक का नाम 'चोपड़ा लेक' रख दिया गया है।
10 of 20
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के नाम पर ओरियन कांस्टेलेशन ने एक स्टार का नाम रखा है।
11 of 20
मनोज कुमार
मनोज कुमार
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार की प्रसिद्धी किसी से छिपी नहीं है। उनकी फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' ने पूरे देश में लोगों के दिलों में शिरडी के लिए भावनाएं जगाई थीं, जिसका नतीजा ये हुआ कि शिरडी जाने वाली रोड का नाम 'मनोज कुमार गोस्वामी रोड' रख दिया गया था।
12 of 20
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन की अदाकारी के साथ ही उनकी खूबसूरती के चर्चे भी दूर-दूर तक हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि इसी खूबसूरती के चलते हॉलैंड में एक फूल का नाम उनके नाम पर पड़ जाएगा। वहां पर ट्यूलिप की ब्रीड का नाम 'ऐश्वर्या राय बच्चन' रखा गया है।
13 of 20
Jitender
जितेंद्र
बॉलीवुड के जम्पिंग जैक जितेंद्र एक बार चेन्नई गए थे, तो वहां उन्होंने रेस्टोरेंट में खाना खाया था। जीतू जी ने उस थाली का पूरा खान खत्म किया था तो उसके मालिक ने थाली का नाम जितेंद्र के नाम पर रख दिया था।
14 of 20
जीनत अमान
जीनत अमान
जीनत अमान की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि, साल 1990 में एक परफ्यूम ब्रांड ने परफ्यूम का नाम उनके नाम पर रखा था।
15 of 20
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के नाम पर टेक्सास के एक रेस्टोरेंट में डिश का नाम रखा गया है। वहां एक डोसे का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
16 of 20
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के महान कलाकार राजेश खन्ना देश भर में मशहूर थे। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी थी कि मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट के रोटरी पार्क का नाम 'राजेश खन्ना पार्क' रख दिया गया है।
17 of 20
मोहम्मद रफी
- फोटो : Twitter
मोहम्मद रफी
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के पास के एक चौक का नाम 'मोहम्मद रफी चौक' रखा गया था।
18 of 20
नरगिस दत्त
नरगिस दत्त
अभिनेत्री नरगिस दत्त एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उनके निधन के बाद मुंबई के पालीहिल बांद्रा वेस्ट की एक सड़क का नाम बदलकर 'नरगिस दत्त रोड' रखा गया था।
19 of 20
मल्लिका शेरावत
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत
मल्लिका की फिल्मों की संख्या चोहे कम रही हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी हो गई थी। मल्लिका के नाम पर हॉलीवुड में एक मिल्कशेक का नाम रखा गया था।
आर डी बर्मन
हिंदी सिनेमा में आर डी बर्मन के म्यूजिक में दिए गए योगदान को आज भी भूल पाना मुश्किल है। उनकी मौत के 15 साल बाद 2009 में उनके घर के पास एक चौक का नाम 'आर डी बर्मन चौक' रखा गया था।