ऑस्कर 2022 खत्म हो चुका है लेकिन इस समारोह में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुआ विवाद चर्चाओं में बना हुआ है। क्रिस रॉक इस इवेंट को होस्ट कर रहे थे और उन्होंने शो के दौरान विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिससे भड़क कर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब इस पूरी घटना पर क्रिस रॉक ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।