फिल्मी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए हम फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत में दिन भर में होने वाली 10 बड़ी खबरें की जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों से जानते हैं आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन
2 of 11
Chhello Show
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। बीते दिनों ही भारत की तरफ से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को ऑस्कर के लिए भेजा गया है। इस फिल्म के लीड एक्टर राहुल कोली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। क्यूट राहुल कैंसर से पीड़ित थे। राहुल के पिता के मुताबिक, उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। इसके बाद ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थीं। बता दें कि राहुल की आखिरी फिल्म तीन दिन बात सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश ने अपने फैंस को यह खुशखबरी देकर चौंका दिया था। शादी के महज चार महीने बाद दो जुड़वा बेटों का स्वागत करने वाले नयनतारा और विग्नेश ने फैंस को यह सप्राइज सोशल मीडिया के जरिए दिया। जहां कुछ लोगों के लिए यह खबर सुनकर अचंभित थे, वहीं कुछ फैंस स्टार्स की खुशी में शामिल हुए और दोनों को बधाई भी दी। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इतनी जल्दी नयनतारा और विग्नेश का माता-पिता बनना रास नहीं आया और लोग सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता की बीती तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं, जिस वजह से अब अभिनेता के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'रामसेतु' से अक्षय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगे। इसी वजह से फैंस इस फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट पर नजर बनाए बैठे हैं। इन सबके बीच हर किसी को इस फिल्म का ट्रेलर के इंतजार था और अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है। मेकर्स ने अक्षय कुमार की 'रामसेतु' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें काफी सारे एक्शन सीन्स हैं।
'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शरद केलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी शिवाजी की गौरव गाथा कहती इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शरद केलकर की इस पैन इंडिया फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर काफी दिलचस्प है। आपको बता दें कि फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। वह शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को साकार करना चाहते हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि अगस्त महीने में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ याचिका दायर करते हुए उनपर भड़काउ सोशल मीडिया पोस्ट करने का इल्जाम लगाया था। सलमान ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि 'केतन कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई पोस्ट डाली हैं, जो अपमानजनक और भड़काऊ हैं।' दरअसल, केतन ने सलमान खान के ऊपर फार्महाउस में गैरकानूनी काम करने के झूठे आरोप लगाए गए थे। इस मामले की सुनवाई आज यानी मंगलवार को हुई। जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखने का निर्णय लिया।
बी-टाउन के सबसे हॉटेस्ट और चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपने लिंकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के करीब आए इन स्टार्स ने जहां काफी समय तक अपना रिश्ता मीडिया और फैंस की नजरों से छिपाए रखने की कोशिश की थी, वहीं कुछ ही समय पहले 'कॉफी विद करण' में दोनों ने अपने दिल में छिपी ख्वाहिशों को सबके सामने बड़ी बेबाकी से रखा। दोनों के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और जल्द से जल्द सिद्धार्थ और कियारा को शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। जो फैंस ऐसा चाहते हैं हमारे पास उन लोगों के लिए एक ऐसी खुशखबरी है, जिसे सुन उनके चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी।
अभिनेत्री उर्फी जावेद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि उर्फी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। उर्फी अपने अजब-गजब लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। फैंस को भी उनका हर अंदाज खूब पसंद आता है। उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं। मगर, इस बार वजह है उनका नया गाना। उर्फी का गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही यह तहलका मचा रहा है।
शिखर धवन और हुमा कुरैशी
- फोटो : Shikhar Dhawan/Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'डबल एक्सएल' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका खुलासा हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किया। धवन सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह रील्स बनाने में एक्सपर्ट हैं।
डॉन के पोस्टर पर शाहरुख खान को ऑटोग्राफ देते अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस, फिल्मी सितारे समेत राजनीतिक दिग्गज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने शहंशाह को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर बिग बी की जमकर कर तारीफ करते हुए उनसे बहुत कुछ सीखने की बात कही है।
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर फिल्मों के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। करण अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाए रहते हैं और इसी वजह से आए दिन ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड होता रहता है, लेकिन इन सबके बावजूद करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन अब करण ने अचानक से ट्विटर को ‘गुड बाय’ कह दिया है। उन्होंने बीते सोमवार को अपना अंतिम ट्वीट करते हुए लिखा, 'उनको ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा चाहिए, इसलिए उन्होंने ट्विटर छोड़ने का फैसला लिया है।' करण जौहर ने इस ट्वीट के बाद अपना अकाउंट बंद कर दिया। अपने इस अखिरी ट्वीट और फैसले के बाद फिर से करण ने नेटिजंस को सोशल मीडिया पर बोलने का मौका दे दिया है। नेटिजन्स के साथ-साथ 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी करण जौहर पर निशाना साधा है।