मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम पेप
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री और 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने एक जुलाई को जर्मनी में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें साझा करके आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा की। रविवार को, श्रीजिता ने अपनी चर्च शादी की तीन तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल
विज्ञापन
3 of 11
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर की 'डॉन' एक काल्पनिक भारतीय अंडरवर्ल्ड सरगना पर केंद्रित फ्रेंचाइजी है। वर्ष 2006 में 'डॉन' और वर्ष 2011 में इसका सीक्वल 'डॉन 2' रिलीज किया गया। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद मेकर्स इसकी तीसरी किस्त बनाने की योजना कर रहे हैं। तीसरे पार्ट का नाम 'डॉन 3: चेंज एंड्स' होने वाला है। हालांकि, इस पार्ट में डॉन की भूमिका में नजर आने के लिए शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। इसी को लेकर आया नया अपडेट जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। Don 3: 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर? इस दिन होगी घोषणा
4 of 11
अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' यानी 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, एक्टर इसके बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू की अगली फिल्म का डायरेक्शन त्रिविक्रम के जरिए किया जाएगा। इससे पहले दोनों 'एसओ सत्यमूर्ति' (2015), और ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपूर्मुलु' (2020) में साथ काम कर चुके हैं। Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने त्रिविक्रम संग फिर मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाल
विज्ञापन
5 of 11
आलिया सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में आलिया सिद्दीकी को शो से बाहर निकाला गया है। मौजूदा सीजन से बाहर होने के कुछ दिनों बाद, आलिया सिद्दीकी ने उन दावों के बारे में बात की है, जिनमें कहा गया था कि, जब वह घर में थीं तब उन्होंने पीड़ित होने का नाटक किया था। आलिया ने जोर देकर कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तो वह पति के पैसे मांग रही होती और कहा कि पूजा भट्ट ही वह है, जो वास्तव में सलमान खान के शो में पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं। Bigg Boss OTT: 'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया', बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आलिया का बड़ा दावा
विज्ञापन
6 of 11
चावर
- फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्म मेकर टीनू पप्पाचन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चावर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में पत्थर से बनी मूर्तियां दिखाई गई हैं, जिनमें कुंचको बोबन, अर्जुन अशोकन और एंटनी वर्गीस पेपे को दर्शाया गया है। कुंचको का चरित्र दूसरों के ऊपर प्रमुखता से खड़ा है, जबकि उसके बगल में स्थित एक पेड़ उसके भीतर परोपकारी गुणों की उपस्थिति का सुझाव देता है। Chaaver Poster Out: मलयालम 'चावेर' का पोस्टर जारी, एक्शन से भरपूर है टीनू पप्पाचन की फिल्म
विज्ञापन
7 of 11
हरीश मैगन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता हरीश मैगन का निधन हो गया है। वह 76 साल के थे। गोल माल, नमक हलाल और इनकार जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके निधन के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हरीश के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा सिद्धार्थ और एक बेटी आरुषि हैं। हरीश की बेटी सिंगापुर में रहती है। दुखद: नहीं रहे अभिनेता हरीश मैगन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
8 of 11
जयाराम
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के दिग्गज अभिनेता जयाराम फैंस के बीच अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जयराम का सिक्का चलता है। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से भी कनेक्ट रहते हैं, लेकिन काफी समय से जयाराम ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। अब काफी समय के बाद अभिनेता ने इसके पीछे की कहानी के बारे में बताया है। Jayaram: जयाराम ने बताई मलयालम सिनेमा से ब्रेक लेने की वजह, इस फिल्म से करने जा रहे हैं कमबैक
9 of 11
वरुण धवन-एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
मई 2023 में खबर आई कि वरुण धवन ने एक एक्शन एंटरटेनर के लिए एटली और निर्माता मुराद खेतानी के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है। इतना ही नहीं खुद वरुण धवन ने पोस्ट कर इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। VD18: वरुण धवन ने एटली संग मिलाया हाथ, फिल्म की रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा
अभिनेता मोहित मारवाह और उनकी पत्नी फैशन स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला फिर से माता पिता बन गए हैं। दोनों ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया है। मोहित अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं। वहीं, अंतरा टीना अंबानी की भतीजी हैं। दोनों ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। दोनों की पहले से एक बेटी है और अब घर में एक और नन्हें सदस्य का आगमन हो गया है। Mohit Marwah: अभिनेता मोहित मारवाह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अंतरा ने दिया बेटे को जन्म