फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शादी की अटकलों पर फूटा बादशाह का गुस्सा और अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 02 Apr 2023 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बादशाह, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना ने हाल ही में हिंदी भाषा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंग्रेजी बोलने वाले देसी बच्चे मिलते हैं, जो सेकंड हैंड ब्रिटिश लहजे में हिंदी बोलते हैं।
Kangana Ranaut : विदेशी भाषा को लेकर कंगना का बयान, बोलीं- ब्रिटिश लहजे में हिंदी बोलने वाले बच्चे नहीं पसंद
विज्ञापन

3 of 11
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर और रैपर बादशाह अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह पिछले काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ रिश्ते में हैं। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि सिंगर अपनी गर्लफ्रेंड संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और उनसे शादी रचाने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब बादशाह ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनकी शादी को लेकर क्या प्लानिंग है।
Rapper Badshah: 'बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है...', दूसरी शादी की खबरों पर खुलकर बोले बादशाह

4 of 11
रेखा, एश्वर्या, मनीष मल्होत्रा, आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम का जोर शोर शनिवार को भी देखने को मिला। बॉलीवुड के ही नहीं हॉलीवुड के भी ढेरों स्टार्स ने इस इवेंट में शिरकत ली। इस दौरान शाहरुख खान, सलमान खान, दिशा पाटनी, रेखा, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह, गौरी खान, सुहाना, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना से लेकर वरुण धवन समेत तमाम स्टार्स नजर आए। इस कार्यक्रम से रेखा और आराध्या की अनदेखी फोटो भी सामने आई है। जिसपर फैंस खूब प्यार उड़ेल रहे हैं।
Rekha: जब ऐश्वर्या और आराध्या से मिली रेखा, तस्वीरों में नजर आई शानदार बॉन्डिंग
विज्ञापन

5 of 11
प्रदीप सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
बीते 24 मार्च को फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन हो गया था। उन्होंने 67 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रदीप सरकार के असामयिक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री अभी भी सदमे में है। निर्देशक के परिवार ने आज यानि 2 अप्रैल को मुंबई में उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में सिनेमा जगत के तमाम सितारे पहुंचे और सभी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 
Pradeep Sarkar Prayer Meet: प्रदीप सरकार की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, नम आंखों से किया याद
विज्ञापन

6 of 11
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार राम चरण जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने बीते साल के दिसंबर महीने में पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की थी। वहीं, अप्रैल के महीने में उपासना की गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी है। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें दुबई का बताया जा रहा है। 
Upasana Baby Shower: राम चरण की पत्नी उपासना की दुबई में हुई गोद भराई, तस्वीरों में दिखी सेलिब्रेशन की झलक
विज्ञापन

7 of 11
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है, जिसके दम पर इंडस्ट्री में उन्होंने पहचान हासिल की है। हालांकि इसके बाद भी एक्टर की एक इच्छा है, जो वह पूरी करना चाहते हैं। दरअसल, एक्टर मराठी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बीते दिनों तिचा बाप त्याग बाप में एक स्पेशल अपियरेंस एक्ट किया था। 
Vivek Oberoi: मराठी फिल्मों में काम करना चाहते हैं विवेक ओबेरॉय, दोस्त रितेश देशमुख से कई बार कर चुके हैं बात

8 of 11
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को बड़ी धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बिजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड, खेल तक की कई बड़ी शख्सियत पहुंचीं। जियो वर्ल्ड सेंटर में बनाए गए इस कल्चरल सेंटर के इवेंट के दूसरे दिन भी यहां बड़ी बड़ी हस्तियों का जमावड़ा रहा। इस इवेंट की काफी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Nysa Devgan: 'ये हैं आजकल के बच्चे...', काजोल की बात नहीं मानने पर ट्रोल्स का शिकार हुई नीसा देवगन

9 of 11
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म टाइम पास, रेड स्वास्तिक, गेम और कामसूत्र में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके भी वह अक्सर अपने ताजा इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। शर्लिन चोपड़ा का विवादों से गहरा नाता रहा है। वहीं, अब हसीना ने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है, जिससे सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है।
Sherlyn Chopra: 'तुम नमकीन नहीं हो...', शर्लिन चोपड़ा का फिल्म मेकर महेश भट्ट-राम गोपाल वर्मा पर गंभीर आरोप

10 of 11
रवि किशन और नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रवि किशन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। रवि ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय से पहचान हासिल की है। भोजपुरी सिनेमा के अलावा रवि किशन बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी तमाम सीरियल में काम किया है। इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था, जब रवि का नाम अभिनेत्री नगमा के साथ जुड़ा था और उस समय उनके अफेयर की खबरें काफी चर्चा में थी। अब रवि ने इस इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इसके पीछे की असल बात का खुलासा किया है।
Ravi Kishan: नगमा संग अपने अफेयर पर रवि किशन ने वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों ने फैलाई थी अफवाह
विज्ञापन

11 of 11
रूपाली गांगुली - फोटो : social media
रूपाली  गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' शो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शो अपने आगामी ट्रैक की वजह से दर्शकों के निशाने पर आ चुका है। इतना ही नहीं, 'अनुपमा' की टीआरपी रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक-दूजे से अलग हो चुके हैं।  रूपाली ने सात साल के बाद टेलीविजन में वापसी करके सबका दिल जीत लिया है। अब हाल ही में, रूपाली ने बताया कि कैसे वह लोगों द्वारा बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं।
Rupali Ganguly: 'मोटी औरत, आंटी लग रही हो', रूपाली गांगुली का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें