फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज और रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस में शिल्पा को मिली माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 25 Jan 2022 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2022 बड़े पर्दे के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' भी शामिल है।
विज्ञापन
1 of 10
बधाई दो, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 बड़े पर्दे के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' भी शामिल है। राजकुमार और भूमि स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज होते ही लोगों को गुदगुदाना शुरू कर दिया है। मूल फिल्म की तरह ही यह फिल्म भी एक सामाजिक विषय समलैंगिकता पर आधारित है। फिल्म 'बधाई दो' के जरिए राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं। उनकी जोड़ी सबको बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव 'महिला पुलिस स्टेशन' के एक पुलिस वाले शार्दुल ठाकुर की भूमिका में हैं तो वहीं भूमि सुमन एक पीटी शिक्षिका हैं। तीन मिनट का यह पहला ट्रेलर फिल्म के मुख्य किरदारों का बुनियादी परिचय से शुरू होता है। 

Badhai Do Release Date: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
 
विज्ञापन

2 of 10
Richard Gere - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे (Richard Gere) द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को किस करने वाले मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से राहत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण की एक अदालत ने 18 जनवरी को शिल्पा शेट्टी को इस मामले में बरी कर दिया। सोमवार को एक विस्तृत आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार शिल्पा ने घटना के तुरंत बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। मामले पर विचार करने के बाद ये बात सामने आई कि शिल्पा के खिलाफ आरोप निराधार थे और इसलिए उन्हें अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।

Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को मिली माफी, लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप
विज्ञापन

3 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप स्टार पति निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। 39 वर्षीय प्रियंका और 29 वर्षीय निक ने शनिवार (22 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि दंपति कथित तौर पर अप्रैल में अपने बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि प्रियंका-निक के बच्चे का जन्म 12 सप्ताह पहले ही हो गया। जिसकी वजह से बच्चे को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। यही कारण है कि प्रियंका अपने बच्चे और परिवार के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले सकती हैं।

Jee Le Zara: प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी 'जी ले जरा' का हिस्सा? मां बनने की वजह से लिया फैसला

4 of 10
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर 2020 में गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें जावेद अख्तर ने दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। इसके अलावा जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, बॉलीवुड में मौजूद एक 'गुट' का जिक्र करते हुए कंगना ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा था। जिसकी वजह से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने अंधेरी कोर्ट पर लगाया इल्जाम, कहा- "इस अदालत में अपने मामले की सुनवाई कराने में हूं असहज"
विज्ञापन

5 of 10
रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे राजनीति में उतर चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के  साथ-साथ साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी ने राजनीति में कदम रखते हुए अपनी नई पारी शुरू की है। रानी चटर्जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है, जिसके बाद से ही रानी चटर्जी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Bhojpuri: अभिनेत्री रानी चटर्जी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर कही ये बात
विज्ञापन

6 of 10
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
5जी नेटवर्किंग के खिलाफ अभिनेत्री जूही चावला पर लगाए गए 20 लाख रुपये के जुर्माना का भुगतान नहीं करने पर आज सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने अभिनेत्री पर लगाए गए जुर्माने को 20 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने जूही का केस लड़ रहे अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से कहा, हम इसे पूरी तरह से माफ नहीं करेंगे। हम इसे 2 लाख रुपये कर देंगे। लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी होंगी।

5जी नेटवर्किंग: दिल्ली हाईकोर्ट का प्रस्ताव, जूही चावला पर लगे जुर्माने को माफ नहीं बल्कि कम किया जा सकता है
विज्ञापन

7 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘पंगा गर्ल’ यानी अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा बोल देती हैं या फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर देती हैं, जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कंगना रणौत के साथ एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। गणतंत्र दिवस से महज एक दिन पहले अब कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जो आजादी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो को कंगना ने देश का पहला राष्ट्रगान बताया है।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ‘देश का पहला राष्ट्रगान’ वीडियो किया शेयर, देखकर भड़के लोग बोले- क्या बकवास है ये

8 of 10
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चाओं में हैं। तमाम कयासों के बाद आखिरकार अभिनेत्री ने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने ऐसा रिएक्शन दिया है जिसके बाद अब उनकी शादी से जुड़ी हर खबर पर यकीन किया जा सकता है। मौनी को सोमवार को मुंबई मे स्पॉट किया गया था। अभिनेत्री को पैपराजी ने उनकी होने वाली शादी के लिए बधाई दी, जिसके बाद मौनी कुछ देर तक शांत रहीं लेकिन फिर उन्होंने 'धन्यवाद' कहा।

Mouni Roy Wedding: शादी की खबरों पर पहली बार आया मौनी का रिएक्शन, इस दिन गोवा में लेने जा रही हैं सात फेरे

9 of 10
इवान रेचल वुड ने मैरीलिन मैनसन पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : social media
अमेरिकन अभिनेत्री और संगीतकार इवान रेचल वुड ने मैरीलिन मैनसन पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने मैरीलिन पर साल 2007 में शूट हुए म्यूजिक वीडियो 'हार्ट-शेप्ड ग्लासेस' के सेट पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लागाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इवान रेचल ने अपने जीवन पर केंद्रित एक डॉक्यूमेंट्री 'फीनिक्स काइजिंग' में इस बात का दावा किया है। इसका प्रीमियर 2022 के सनडांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया गया था। इसमें 34 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि 'सिम्युलेटेड सेक्स सीन' के दौरान उन्होंने मुझे सच में गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया था, जिसके लिए मैं कभी सहमत नहीं थी।

Hollywood: इवान रेचल वुड ने मैरीलिन मैनसन पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं- शूटिंग के दौरान ऑन कैमरा…
विज्ञापन

10 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे परदे पर झगड़ों, साजिशों और एक दूसरे को नीचा दिखाने की हरकतों के शो ‘बिग बॉस’ की इस सप्ताहांत विदाई हो रही है। कलर्स चैनल पर इसकी जगह आने वाले सोमवार से प्रसारित होगा एक नया शो ‘फना-इश्क में मरजावां’। चैनल के मुताबिक ये एक रोमांटिक थ्रिलर है और कहानी के हिसाब से ये एक प्रेम त्रिकोण में अटके तीन ऐसे प्रेमियों की कहानी है जिनकी जिंदगियों के तार आपस में उलझे हुए हैं। इस धारावाहिक के किरदारों में पाखी का रोल करते दिखेंगे रीम समीर शेख, अगस्त्य का किरदार करेंगे जैन इमाम और अभिनेता अक्षित सुखिजा को मिला है ईशान का किरदार।

Bye Bye Bigg Boss: बिग बॉस के विदा होते ही शुरू होगा ये नया धारावाहिक, जैन इमाम संग बनी रीम समीर शेख की जोड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें