साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। 20 मई 1983 में जन्मे जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंद मूर्ति तारक रामा राव है, लेकिन इंडस्ट्री में सभी उन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से जाना जाता है। बॉलीवुड के सलमान खान कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से ही आज सभी के लोकप्रिय अभिनेता बने हुए हैं। वह सिर्फ दक्षिण सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शक के बीच भी काफी मशहूर हैं। पर्दे पर सुपर हिट फिल्म देने वाले जूनियर एनटीआर कमाई के मामले में कई बड़े सितारों को मात देते हैं-
अपनी कई फिल्मों के लिए नंदी अवॉर्ड, आइफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवार्ड जीतने वाले एनटीआर अपने लग्जरियस लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता की इस आलीशान जिंदगी का एक हिस्सा उनका शानदार घर भी है। तो आइए देखते हैं अभिनेता के घर की झलक-