अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहली बार है जब अक्षय का इतना खतरनाक लुक देखने को मिला है। फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला का जन्मदिन है। इसलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली… इस बार #BachchhanPaandey ला रहे हैं। होली पे गोली !! ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। जिसमें खिलाड़ी कुमार जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जैकलीन और अक्षय रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जारी है। बीते कुछ समय में कई स्टार कपल्स ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की है। इस लिस्ट में अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी लेडीलव शीतल ठाकुर का नाम भी शामिल है। विक्रांत और शीतल ठाकुर रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। लेकिन फैंस दोनों की पांरपरिक शादी का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के बंधन में बंधने बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ गए हैं, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रहे हैं।
बॉलीवुड गलियारों में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। दोनों 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मेहमानों को पेस्टल और सफेद रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। ऐसे में चर्चा तेज है कि शिबानी और फरहान निकाह पढ़ेंगे या मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान-शिबानी 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज भी करने वाले हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए फरहान के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। दोनों कपल शादी सिंपल ढंग से करना चाहते हैं। फरहान और शिबानी ने VOW सेरेमनी रखा है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ वचन लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि फरहान और शिबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी।
उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर नेता-अभिनेता सभी लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत ने भी लोगों से वोट देने की अपील की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह भाजपा सरकार को वोट देने की अपील कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम साझा किए वीडियो में कंगना ने कहा नमस्ते दोस्तों, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार है वोट। याद रखें कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है, इसलिए भर-भर के वोट दें।
शुक्रवार को रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘मिथ्या’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। दर्शकों को इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर डार्क वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज की कहानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। कई प्रशंसक ट्विटर पर इस वेब सीरीज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि इस वीकेंड के लिए यह ओटीटी पर उपलब्ध सबसे अच्छा कंटेंट है। वहीं कुछ यूजर्स सीरीज में हुमा कुरैशी के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसकों ने अभिनेत्री अवंतिका दासानी के प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने श्रृंखला के साथ काव्यात्मक न्याय किया है।
अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति को ठोकर मारने का आरोप है। पुलिस ने जब अभिनेत्री को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। काव्या मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
अभिनेत्री सनी लियोन धोखाधड़ी औऱ ठगी का शिकार हो गई हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल 2,000 रुपये का कर्ज लेने के लिए किया है। जिसके बाद उनका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो गया है। उन्होंने इंडिया बुल्स सिक्योरिटीज पर मदद न करने का भी इलजाम लगाया। सनी लियोन ने लिखा, "कुछ बेवकूफों ने 2000 रुपये का कर्ज लेने के लिए मेरे पैन का इस्तेमाल किया और मेरे सिबिल स्कोर को एफकेसी किया और इंडिया बुल्स सिक्योरिटी लिमिटेड इस मामले में मेरी कोई मदद नहीं कर रहा है। भारत कैसे इसकी अनुमति देता है?” ट्वीट के कुछ समय बाद कंपनी ने अभिनेत्री से संपर्क कर उनकी परेशानी का समाधान किया, जिसके बाद सनी ने अपने ट्वीट्स को डिलीट कर एक अन्य ट्वीट किया।
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 से ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी राकेश को शमिता के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में वह शमिता शेट्टी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे, जहां शमिता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। इसके बाद शमिता और राकेश बापट की शादी के कयास लगाए जाने लगे। यह भी कहा गया कि राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज भी किया है और दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इन सारी अटकलों पर शमिता शेट्टी ने खुलकर बात की है। हाल में आरजे सिद्धार्थ कन्नन ने शमिता शेट्टी से बात करते हुए, जब पूछा कि क्या राकेश ने उनसे शादी के लिए कहा है? उनके इस सवाल को सुनकर शमिता ने जवाब दिया नहीं! वो पागल? इस स्टेज पर कोई भी मेरे को ऐसे बोलेगा, प्लीज मैं भाग जाऊंगी और अगर मैं उसको बोलूंगी तो वो भाग जाएगा। वैसे इन सारी चीजों के ये यह बहुत जल्दी है।
बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो जीतने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। शो में तेजस्वी और करण कुंद्रा की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था और बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों साथ घूमते देखे जाते हैं। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग तेजस्वी प्रकाश को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की लोग उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी दोनों की फोटो लेने के लिए भागे। फोटोग्राफर्स को देखकर तेजस्वी सरप्राइज हो गईं। उन्होंने कहा, 'अरे कहां से आ जाते हो तुम लोग? कैसे पता चल जाता है कि हम लोग कहां है?'
65 साल के बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में काफी जवान दिख हैं। अनिल की इस फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहते है। 65 साल की उम्र में जैसी उनकी बॉडी है, वो आकार पाना कई युवाओं के लिए सपना सच होने जैसा है। समंदर किनारे खड़े अनिल कपूर बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। एक्टर के फोटो शेयर करते ही उनके फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। एक फैन ने उनकी फोटो पर कमेंट किया कि 'आपकी एनर्जी और पीछे के सीन ने पॉजिटिविटी को दोगुना कर दिया है।' दूसरे ने लिखा है 'यंग मैन'।