फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander Marriage: 40 की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं शमा सिकंदर, गोवा में अमेरिकन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Fri, 18 Feb 2022 07:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में भी शादी का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में कई फिल्मी और टीवी जगत के सितारों के आंगन में शादी की शहनाई गूंजी है, लेकिन लग रहा है कि ये सीजन  अभी भी खत्म नहीं होगा। खबर आ रही है कि अपने हॉट लुक्स के जानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री शमा सिंकदर अपने अमेरिकी मंगेतर जेम्स मिलिरॉन से शादी करने जा रही हैं। शमा 14 मार्च को जेम्स से शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमा का कहना है कि अगर कोरोना अपना कहर नहीं बरपा रहा होता तो वह दो साल पहले ही शादी कर चुकी होतीं। शमा ने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए सेरेमनी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा जेम्स और मैं दो साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। हमारी व्हाइट वेडिंग होगी और ये  दो सााल तक चलेगी। हम इसे ज्यादा इंटरनेशल रख रहे हैं, क्योंकि हमारे कई रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। ये इंडिया मीट अमेरिका होगा।
विज्ञापन

3 of 4
शमा सिकंदर
शमा ने कहा मुझे व्हाइट वेडिंग्स में लोगों को देखना अच्छा लगता था, लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मैं कैसी  शादी करना चाहती हूं। मुझे इस शादी से जुड़ी सादगी, क्लास और एलिगेंसी बहुत पसंद है। रीति रिवाजों के बारे में बात करते हुए शमा ने कहा मैं रिचुअल्स के बारे में ज्यादा यकीन नहीं रखती। मैं सिर्फ एकसाथ मिलकर प्यार को सेलीब्रेट करने में यकीन रखती हूं।
विज्ञापन

4 of 4
शमा सिकंदर
जेम्स और शमा ने 2015 में एंगेजमेंट की थी। फिल्मों की तरफ रुख करने से पहले अभिनेत्री  ने कुछ हिट टीवी शो जैसे ये मेरी लाइफ है, बालवीर आदि में अभिनय किया है। टीवी शो ये मेरी लाइफ है  से 2004 में शमा को पॉपुलरिटी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें