फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन खान को 14 दिन की जेल और विक्रम भट्ट ने बताई अपनी गुपचुप शादी की वजह, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 07 Oct 2021 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। आर्यन समेत सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल कर दी है। कोर्ट में दोनों पक्षों में खूब जिरह हुई। ASG अनिल सिंह ने अदालत से कहा- हम कोर्ट का समय बर्बाद नहीं करना चाहते। हमें सभी के रिमांड की जरूरत है। हमारे पास आर्यन की चैट मौजूद है। इसपर सतीश मानशिंदे ने हंसते हुए कहा- आपने चैट कब डाउनलोड की? जांच के लिए आर्यन को हॉस्टेज बनाकर रखना जरूरी नहीं है।

 

कुल 16 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

आर्यन खान समेत 7 लोगों की 11 अक्तूबर तक हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत को बताया कि वह अभी भी छापेमारी कर रही है और इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है। NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

 
Aryan Khan Drugs Case: न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान, वकील ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल की

 

 

विज्ञापन

2 of 10
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में 52 साल के विक्रम भट्ट ने दूसरी शादी की है और उनकी पत्नी का नाम श्वेतांबरी सोनी है। विक्रम और श्वेतांबरी ने पिछले साल लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने एक साल बाद अपनी पत्नी श्वेतांबरी के बर्थडे पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। विक्रम भट्ट की शादी की पुष्टि उनके भाई महेश भट्ट भी कर चुके हैं। वहीं, अब विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी और श्वेतांबरी की गुपचुप शादी की वजह बताई है। साथ ही व्रिकम भट्ट ने ये भी बताया है कि उनका प्यार पागलपन नहीं है, बल्कि वह अपनी पत्नी के साथ हैप्पी रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं।  

 जानें सच: 52 साल के विक्रम भट्ट ने क्यों रचाई गुपचुप शादी, इंटरव्यू में किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 10
ऋतिक रोशन, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतरने पर ऋतिक रोशन को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्यन खान को समर्थन देने पर ऋतिक रोशन की अच्छी-खासी क्लास लगाई है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने ऐसा करने अपनी इमेज डाउन कर ली है। एक यूजर ने ऋतिक रोशन को लिखा, अगर आर्यन खान ने गलती की है, तो सजा मिलनी चाहिए। सहानुभूति दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि हंसल मेहता, पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी, मीका सिंह और ऋतिक रोशन सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। ऋतिक रोशन के पोस्ट पर 20 लाख लोगों ने रिएक्शन दिया है।

Hrithik Roshan Supports Aryan Khan: ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान का सपोर्ट, 20 लाख लोगों ने पोस्ट पर दिया रिएक्शन

4 of 10
ऋतिक, आर्यन, कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। सोमवार को सतीश मानशिंदे ने आर्यन की जमानत की पूरी कोशिश की लेकिन एनसीबी ने कोर्ट के सामने ऐसी दलीलें दी कि मानशिंदे की एक नहीं चली। इस बीच कंगना रणौत ने आर्यन का सपोर्ट करने के लिए ऋतिक रोशन को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा है। कंगना ने कहा है कि ऐसी चीजों का समर्थन करना भी जुर्म है। 

Kangana Ranaut Hrithik Roshan Reaction: आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे ऋतिक की कंगना ने लगाई क्लास, कहा- आ गए सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में

विज्ञापन

5 of 10
'द बिग पिक्चर' की लॉन्चिंग पर अभिनेता रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे परदे के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘नच बलिए’ बना चुके सलमान खान के सिर हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह को छोटे परदे पर लॉन्च करने का सेहरा भी बंध गया है। फोटो देखकर उससे जुड़े सवालों के जवाब देने वाले क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ को सलमान खान की कंपनी ही बना रही है। इस शो का प्रसारण अगले शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इस शो के विजेता को पांच करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। शो की खासियत ये है कि इसमें दर्शक भी घर बैठे हिस्सा ले सकते हैं और उनके दिए गए उत्तर का इस्तेमाल टेलीविजन पर गेम शो खेल रहे खिलाड़ी ने किया तो उन्हें जीती गई रकम का हिस्सा मिल सकता है। गेम शो की लॉन्चिंग पर रणवीर सिंह ने इस गेम शो को अब तक का सबसे अनोखा शो बताया और कहा कि चित्रों को देखकर सवालों की पहेली हल करने का ये खेल काफी दिलचस्प रहने वाला है।

The Big Picture: सलमान खान के सिर बंधा रणवीर को छोटे परदे पर लाने का सेहरा, शुरू हो गया काउंटडाउन

 

 

विज्ञापन

6 of 10
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना भट्टाचार्जी  'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसी वजह से वह इस शो से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं। ऐसे में वह बिग बॉस में हुई घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देती हुई नजर आती हैं। हाल ही में, 'बिग बॉस 15' के घर में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान जय ने प्रतीक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद गुस्से में प्रतीक ने बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस पूरी घटना पर देवोलीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और एक ट्वीट किया था, जिसे लोगों ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ दिया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनके ट्वीट को सिद्धार्थ के नाम से जोड़ा है।

 बिग बॉस 15: यूजर ने देवोलीना के इस ट्वीट को सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ा, तो एक्ट्रेस ने सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन

7 of 10
शमिता शेट्टी की मां - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही दर्शकों में इसमें लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते एक एपिसोड में, घर में हुए लड़ाई-झगड़े के बाद करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को 'आंटी' कह दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। वहीं, अब करण कुंद्रा के इस स्टेटमेंट पर शमिता की मां सुनंदा शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। सुनंदा ने शो के होस्ट सलमान खान से वीकेंड का वार में करण कुंद्रा के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। 

 Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहना करण कुंद्रा को पड़ा भारी, एक्ट्रेस की मां ने लगाई फटकार

 

8 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है, जहां उन्हें कामयाबी के साथ कई बार लोगों के तानों का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने करियर से जुड़े खुलासे करती रहती हैं, जिसे सुनकर लोग जरूर हैरान हो जाते हैं। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा ही किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि, उनकी बॉडी में हुए कुछ बदलाव की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विक्टोरिया के सीक्रेट्स वर्सेस वॉइसेस पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां पर उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। 

खुलासा: जब प्रियंका चोपड़ा की बॉडी देख लोगों ने की थीं भद्दी बातें, अब एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना दर्द

9 of 10
हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह टीवी जगत का बड़ा नाम हैं और आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शानदार स्टैंडअप कॉमेडी के साथ ही उनकी और हर्ष लिम्बाचिया की जुगलबंदी भी फैंस को काफी पसंद आती है। भारती जहां कॉमेडियन हैं तो वहीं हर्ष एक लेखक हैं जो उनके लिए लाइन लिखते हैं। हर्ष अब तक पर्दे के पीछे रहते थे लेकिन भारती से शादी के बाद वो उनके साथ कई शोज में साथ नजर आ चुके हैं और होस्टिंग के मामले में दोनों का कोई सानी नहीं हैं। हालांकि भारती और हर्ष भी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद में फंस जाते हैं और ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। कई लोग इस बात पर भी हर्ष लिम्बाचिया पर निशाना साधते हैं कि वो भारती सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाते हैं। इसे लेकर अब भारती ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

छोटा पर्दा: भारती सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाते हैं पति हर्ष लिम्बाचिया? ट्रोल्स को लॉफ्टर क्वीन ने दिया करारा जवाब

 

विज्ञापन

10 of 10
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री और सिंगर हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिस वजह से वह उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्याद फीस जार्च करती हैं। इतना ही नहीं, उनके गाए गाने भी फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। इसी वजह से अक्षरा सिंह का चर्चाओं में रहना आम बात है। लेकिन दूसरी ही तरफ, अक्षरा का विवादों से भी गहरा नाता रह चुका है। ऐसे में उन्हें कई बार लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब लगता है अक्षरा सिंह की आलोचना करने वाले लोग एक्ट्रेस को पसंद करने लगे हैं। तभी तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नए हेटर्स की मांग की, तो एक यूजर ने उन्हें पतली होने की सलाह दे दी।

 भोजपुरी: अक्षरा सिंह को फैन ने दी पतली होने की सलाह, कमेंट कर कही ये बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें