फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बेटी संग घर आईं आलिया और बेंगलुरु में कॉमेडियन वीर दास का शो रद्द, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 10 Nov 2022 07:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ..
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एक बार फिर जैकलीन की अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख भी दे दी है। एएनआई के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अगली सुनवाई अब 24 और 25 नवंबर को होगी। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पिछले महीने अंतरिम बेल दी थी। 

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को मिली राहत, अब 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

 
विज्ञापन

3 of 11
डैन मैककैफर्टी - फोटो : social media
हार्ड रॉक बैंड 'नाजरेथ' के प्रमुख गायक डैन मैककैफर्टी का मंगलवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डैन मैककैफर्टी को 70 के दशक की हिट फिल्मों में 'लव हर्ट्स' और 'हेयर ऑफ द डॉग' जैसे गानों को अपनी आवाज देने के रूप में जाना जाता है।

Dan McCafferty Death: हार्ड रॉक बैंड नाजरेथ के गायक डैन मैककैफर्टी का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

 

4 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कपूर खानदान की लाडली की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में रणबीर, आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते नजर आ रहे हैं।

Alia-Ranbir: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

5 of 11
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने इस साल 'लाइगर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था, जिसके लिए अभिनेता ने ट्रेनिंग ली थी। इसी बीच उन्हें कंधे में चोट आ गई थी। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेता ने बताया है कि वह आठ महीने बाद अपनी चोट से उबर आए हैं।

Vijay Deverakonda: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब

 
विज्ञापन

6 of 11
पवन सिंह - फोटो : Social media
क्या पत्नी से तलाक की वजह से घट रही है भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की ब्रांड वैल्यू? क्या ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से कम हो रहा है पवन सिंह का चाम? दरअसल, पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की वजह से विवादों में बने हुए हैं। दूसरी पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की वजह से अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ भी प्रभावित हो रही है। 

Pawan Singh: ज्योति से विवाद की वजह से डगमगाया पवन सिंह का करियर, फिल्म के मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता?

 
विज्ञापन

7 of 11
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। द कश्मीर फाइल्स की ऐसी आंधी चली थी कि हर किसी की जुबान पर इसी फिल्म का नाम था। अब विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म द वैक्सीन वॉर के नाम से पोस्टर साझा किया है। ये फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। 

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब कहानी वैक्सीन की, विवेक ने नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का किया एलान

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशल उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी आए दिन अपने बयानों को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सामने आ रही खबरों के मुताबिक उर्फी जावेद पर उनके एक गाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

Urfi Javed: रीविलिंग आउटफिट पहनने पर उर्फी के खिलाफ हुई FIR, एक्ट्रेस बोलीं- यह तालिबान-अफगानिस्तान नहीं जो….

 

9 of 11
फिल्म ‘अपूर्वा’ - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आने वाली हैं। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अभिनेता धैर्य करवा की भी एंट्री हो चुकी है। आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में नजर आए धैर्य इस फिल्म के साथ अपनी नई यात्रा के लिए तैयार है। इस बारे में जानकारी देते हुए फिल्म के मेकर्स और दोनों मुख्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया है।

Apurva: फिल्म ‘अपूर्वा’ में हुई धैर्य करवा की एंट्री, अभिनेत्री तारा सुतारिया संग स्क्रीन साझा करते आएंगे नजर

 

10 of 11
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास लगातार चर्चा में हैं। एक बार फिर उन्हें लेकर खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर दास का बेंगलुरू में होने जा रहा शो रद्द कर दिया गया है। दक्षिणपंथी संगठनों के भारी विरोध के बाद शो रद्द किया गया है। आपको बता दें कि शहर में शुक्रवार को वीर दास का शो होने वाला था। मगर, कुछ हिंदूवादी संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शो के जरिए हिंदओं की धार्मिक भावना आहत होगी।

Vir Das: दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बीच रद्द हुआ वीर दास का शो, आयोजकों ने की पुष्टि

 

विज्ञापन

11 of 11
साजिद खान, नम्रता शर्मा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद खान जब से टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' के घर में दाखिल हुए हैं, तभी से उन पर फिर से तरह-तरह के आरोपों की झड़ी लग गई है। MeToo के आरोपों में फंस चुके साजिद के खिलाफ इंडस्ट्री की ज्यादातर अभिनेत्रियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल लिया है और रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। जहां पहले शर्लिन चोपड़ा सहित कई अभिनेत्रियां ऐसा कर चुकी हैं, वहीं अब एक बार फिर मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।

Sajid Khan: साजिद खान पर फिर भड़कीं मॉडल नम्रता सिंह शर्मा, लगाया एक और गंभीर आरोप

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें