फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty: केएल राहुल की खराब परफॉर्मेंस पर ट्रोल हुईं आथिया, लोग बोले- थिएटर में अकेले बैठकर फिल्में..

Thu, 10 Nov 2022 07:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल और आथिया शेट्टी पिछले काफी वक्त से एकसाथ हैं। दोनों को कई बार एकसाथ स्पॉट किया जा चुका है। आथिया और राहुल एकसाथ क्यूट बॉन्डिंग साझा करते हैं। इन दिनों आथिया शेट्टी ऑस्ट्रेलिया में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के मैचों के दौरान अथिया शेट्टी को कई बार केएल राहुल को सपोर्ट करते देखा जा चुका है। कुछ दिनों पहले ये भी खबर आ रही थी कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी बहुत जल्द शादी कर सकते हैं। ये जोड़ा लोगों में अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है, आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
आज यानि गुरूवार को भारत और इंगलैंड के बीच हुए टी20 सेमी फाइनल मैच में भारत को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पहली पारी में जब ओपनिंग बैट्समैन केएल राहुल पिच पर उतरे तो फैंस को पूरी उम्मीद थी कि आज राहुल का बल्ला चलेगा और इंगलैंड के खिलाफ नाबाद पारी खेलेंगे, लेकिन केएल राहुल तो पांच रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए। उनकी खराब परफॉर्मेंस के चलते फैंस इतना निराश हो गए कि उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और निक के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- घर में दो-दो बच्चे
विज्ञापन

3 of 4
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-इंग्लैंड के इस टी 20 सेमी फाइनल मैच में केएल राहुल को क्रिस वोक्स ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर आथिया शेट्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने आमिर खान की आंख में आंसू और हाथ जोड़ने वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'केएल राहुल भइया मैं अथिया शेट्टी की सारी फिल्में देखूंगा, भले ही मैं थिएटर में अकेले क्यों न बैठा हूं, बस आज का मैच जितवा दो'।



विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने टीवी के पॉपुलर ड्रामा सीरियल अनुपमा का एक वीडियो शेयर करते हुए केएल राहुल की खराब परफॉर्मेंस पर अथिया का रिएक्शन दिखाया। केएल राहुल के आउट होने पर एक यूजर ने सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी का रिएक्शन भी शेयर किया। बता दें कि इन दिनों दोनों की शादी के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल अगले साल जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ शादी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक ये कपल महाराष्ट्र में सात फेरे लेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें