फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज और ओटीटी पर 'भूल भुलैया 2' की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 15 Jun 2022 08:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड, हॉलीवुड, टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक से जुड़े सेलेब्स पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि सिनेमा जगत में क्या कुछ हो रहा है और आज यानी बुधवार का दिन सिनेमा जगत के लिए काफी खास रहा। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर सबके सामने आ गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को भी ओटीटी पर लाने की तैयारी हो रही है, जिससे जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं आज दिन भर की 10 बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म के ट्रेलर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय की झलक देखने को मिल रही है।

Brahmastra Trailer: इंतजार खत्म! रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का धांसू ट्रेलर, दिखा रणबीर कपूर का अलहदा अंदाज
विज्ञापन

3 of 11
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू अब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिस वजह से थिएटर में फिल्म को देखने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इस फिल्म में फैंस ने कार्तिक आर्यन के काम को खूब पसंद किया, तो साथ ही कियारा आडवाणी संग उनकी जोड़ी ने सबका दिल छू लिया। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि 'भूल भुलैया 2' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

Bhool Bhulaiyaa 2 On OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'भूल भुलैया 2', जानें कहां देख सकेंगे आप

4 of 11
Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सोमवार को ड्रग्स मामले में बंगलुरू से गिरफ्तार हुए थे। रविवार देर रात रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान शक्ति कपूर के बेटे समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बीते मंगलवार को सिद्धांत समेत सभी को जमानत दे गई। मंगलवार को अभिनेता को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश किया गया । पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया किसी ने उन्हें शराब और ड्रग्स के साथ सिगरेट दी थी। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Siddhanth Kapoor: जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर का बयान दर्ज, कहा- मुझे नहीं पता था...
विज्ञापन

5 of 11
अभिषेक बच्चन-सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'घूमर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म की एक्ट्रेस सैयामी खेर ने 'घूमर' का पहला लुक बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के फर्स्ट लुक को एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ साझा किया है। पोस्टर को साझा करते हुए सैयामी ने लिखा, 'मैं जिन लोगों से मिली हूं, उनमें से कुछ सबसे अच्छे लोगों के साथ यह मेरा प्रोजेक्ट है। इन लोगों ने मुझे वो करने दिया, जिससे मुझे प्यार है। इन्होंने मुझे अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक निभाने का मौका दिया, भावनात्मक और शारीरिक दोनों रूप से। सच होना बहुत अच्छा लगता है और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी ऐसे रोल करना जारी रखूंगी।'

Ghoomar: अभिषेक बच्चन की 'घूमर' का पहला लुक जारी, क्रिकेट कोच की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर
विज्ञापन

6 of 11
करण जौहर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर जल्द ही अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के साथ लौटने वाले हैं। ऐसे में काफी समय से चर्चा चल रही है कि शो के पहले गेस्ट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर होंगे। लेकिन अब करण जौहर ने बताया है कि उनके शो में रणबीर कपूर नहीं आने चाहते हैं। करण ने रणबीर के चैट शो का हिस्सा न बनने की वजह भी बताई है।

Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण' में नहीं आएंगे रणबीर कपूर, करण जौहर ने बताई मना करने की वजह
विज्ञापन

7 of 11
कियार आडवाणी, वरुण धवन, अनिल कपूर - फोटो : insta-viralbhayani
कियारा आडवाणी और वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में दोनों ने मुंबई की मेट्रो में सफर किया और इस दौरान उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आए। मेट्रो में सवारी करते हुए तीनों कलाकार ने फोटो क्लिक करवाते भी नजर आए, लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स उन पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

Kiara-Varun Trolled: मेट्रो में खाना खाने को लेकर ट्रोल हुए कियारा और वरुण, यूजर्स बोले- इन पर जुर्माना लगाओ

8 of 11
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन वीर दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जानकारी साझा करते हुए कोविड -19 रैपिड टेस्टिंग किट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि रैपिड टेस्टिंग रिपोर्ट के अनुसार मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। अब आरटीपीसीआर परीक्षण कराने जा रहा हूं। पोस्ट में, वीर ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से उन्हें अपना आगामी शो रद्द करना पड़ेगा।

Vir Das: कोरोना पॉजिटिव हुए वीर दास, रैपिड टेस्टिंग किट की फोटो साझा करते हुए लिखा- सुबह उठा तो....

9 of 11
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सायरा बानो जब अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार की तरफ से 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड' लेने पहुंची तब वह अभिनेता को याद कर भावुक हो गईं। पुरस्कार स्वीकार करते वक्त रो पड़ीं और कहने लगीं, 'वह अभी भी यहां हैं'। बता दें कि मंगलवार को सायरा बानो एक इवेंट में दिलीप कुमार को मिलने वाले आवॉर्ड को लेने पहुंची थीं। कार्यक्रम में अभिनेत्री ने दिलीप कुमार को कोहिनूर बताते हुए कहा कि उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किए जाने चाहिए।

Saira Banu-Dilip Kumar: दिलीप कुमार को याद कर रो पड़ीं सायरा बानो, अपने 'साहब' के लिए भारत से मांगा यह सम्मान

10 of 11
सिमरन बुधरूप - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिमरन बुधरूप इन दिनों काफी परेशान हैं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर रेप दी धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिमरन बुधरूप टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे-भद्दे कमेंट का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं, अभिनेत्री का कहना है कि अपने किरदार की वजह से ही उन्हें ये धमकियां मिल रही हैं।

Pandya Store: सिमरन बुधरूप के लिए शो में नेगेटिव किरदार निभाना बना मुसीबत, सोशल मीडिया पर मिल रही रेप की धमकी
विज्ञापन

11 of 11
सदके तुम्हारे - फोटो : अमर उजाला
माहिरा खान का नाम आपको याद है? दिमाग पर थोड़ा जोर डालेंगे तो जरूर याद आएगा। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में अभिनय कर चुकी हैं। लेकिन, उनके नाम की सनसनी हिंदुस्तानी मीडिया में पहली बार उस वक्त फैली थी, जब विदेश में मटरगश्ती करते हुए उनकी और रणबीर कपूर की तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि, अब माहिरा खान दूसरी वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी नई सीरीज ‘सदके तुम्हारे’ भारतीय दर्शकों के लिए टीवी चैनल जिंदगी पर प्रसारित हो रही है। 

Mahira Khan Returns: भारतीय दर्शकों के लिए खास तोहफा लेकर लौटीं माहिरा खान, सरहद पार की सीरीज में लूट लिए दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें