पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे से फैंस अभी उबर नहीं पाए हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब सिद्धू के चाहने वाले उन्हें याद न करते हों। मशहूर सिंगर के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि परदेस में भी हैं। हाल ही में उनके पाकिस्तानी प्रशंसकों ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।