फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आदिपुरुष के मेकर्स को मिली धमकी और राम अबराम के पोस्टर पर विवाद, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 05 Oct 2022 07:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आदिपुरुष, राम अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता है। ऐसे में सिने प्रेमी भी मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में होने वाली 10 बड़ी खबरें की जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों के जरिए बताते हैं आपको आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन

2 of 11
पराग कंसारा - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब कॉमेडी की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। लोगों को अपने जोक हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन पराग कंसारा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर फैंस के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं है। पराग 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो के पहले सीजन में नजर आए थे। इस शो में उनके साथी रहे सुनील पाल ने इस बात की जानकारी लोगों को दी है।

दुखदः राजू श्रीवास्तव के बाद एक और मशहूर कॉमेडियन का निधन, आंखों में आंसू लिए सुनील पाल ने दी जानकारी
 
विज्ञापन

3 of 11
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : Instagram
काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे के हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने शादी की और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। इससे पहले दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, मेहंदी और संगीत दिल्ली में हुए थे। इस के बाद कपल लखनऊ के लिए रवाना हो गया था। वहां भी दोनों का एक फंक्शन हुआ था और फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा और अली फजल वायरल हो रहा है। बहुत से लोग उनको बधाई दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उनके प्यार को 'लव जिहाद'  और 'बुर्का हिजाब मुबारक हो' भी विश कर रहे हैं।

Richa Chadda-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा की शादी को लोगों ने बताया लव जिहाद, कहा- बुर्का-हिजाब मुबारक हो

4 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'आदिपुरुष' की चारों तरफ आलोचना हो रही है। मेकर्स को पहले सोशल मीडिया ट्रोलिंक से गुजरना पड़ा और अब राजनीतिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है। टीजर देखने के बाद ब्रजेश पाठक भड़क गए हैं। उनका कहना है कि किसी को भी हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि फिल्मों के जरिए लगातार भारतीय संस्कृति को बाधित और बदलने का प्रयास हो रहा है।

Adipurush: फंस गए आदिपुरुष के मेकर्स! राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी ने दी धमकी, भड़के यूपी के उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन

5 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की मदद का बीड़ा उठाया था, जो कि आज भी जारी है। उस दौरान अभिनेता लाखों लोगों के लिए मसीहा बने थे। अभिनेता एक्टिंग में तो माहिर हैं हीं, लेकिन नेक काम करके भी लोगों के दिलों में उतर चुके हैं। इन दिनों वह मुंबई की लोकल ट्रेन के सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो साझा किए हैं। कभी वो स्टेशन पर बैठे कुत्ते पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं तो कभी ट्रेन में बैठकर हवा खा रहे हैं। 

Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, स्टेशन के पानी को मिनरल वॉटर बताने पर हुए ट्रोल
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामसेतु' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भारूचा भी अहम रोल में नजर आएंगी। अक्षय कुमार इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे खूब पसंद किया गया। अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फैंस का यह इंतजार जल्द पूरा होने वाला है। ट्रेलर रिलीज की तारीख तय कर दी गई है। खुद अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। 

Ram Setu: इस दिन रिलीज होगा 'राम सेतु' का ट्रेलर, खुद अक्षय कुमार ने साझा की जानकारी
विज्ञापन

7 of 11
लोकेश राजेंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर तमिल टेलीविजन अभिनेता लोकेश राजेंद्रन ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेता 34 साल के थे। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले लोकेश राजेंद्रन सीरियल 'मर्मदेसम' में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 1996 में आए शो 'विदथु करुप्पु' में लोकेश के किरदार 'रासु' को लोग आज भी पसंद करते हैं। अभिनेता के निधन की खबर मिलने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा है। 

दुखद: 34 साल की आयु में तमिल अभिनेता लोकेश राजेंद्रन ने की आत्महत्या, तलाक की वजह से थे परेशान

8 of 11
राम अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला 'कल्लू' की आगामी फिल्म 'राम अबराम' का पोस्टर जारी हो गया है।  बता दें कि अरविंद अकेला के फैंस लम्बे समय से अभिनेता की फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं विजयदशमी से ठीक पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर जारी कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच जारी हुआ यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। कुछ लोग अरविंद को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ हिंदू-मुस्लिम पर बनी इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

Ram Abram: अरविंद अकेला की फिल्म 'राम अबराम' के पोस्टर पर मचा बवाल, लोग बोले- हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखना

9 of 11
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दशहरे के मौके पर अभिनेता आयुष शर्मा ने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। उनकी आगामी फिल्म का टीजर आउट हो गया है। बता दें कि अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं है। एक्टर के इस प्रोजेक्ट को 'आयुष शर्मा-03' और 'एएस-03' कहा जा रहा है। यह फिल्म मॉडर्न पौराणिक एडवेंचर पर आधारित है। इसमें एक्टर दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज के लिए दशहरे का दिन ही क्यों चुना गया है, यह भी स्पष्ट हो रहा है। 

Aayush Sharma: दशहरे पर आयुष शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा, एक्टर की आगामी फिल्म का टीजर रिलीज

10 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के 16वें सीजन का रंगारंग आगाज होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीबी हाउस में एंट्री लेने के बाद से ही इसमें लगातार कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि किसी को भी नहीं पता होता है कि कब सलमान खान के इस शो में कोई नया ट्विस्ट आ जाए। बिग बॉस ने शोसकी शुरुआत में ही कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में वह बड़े फैसले भी ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है कि बीबी हाउस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। 

Bigg Boss 16: इन सेलेब्स की 'बिग बॉस' में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

11 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ अपने अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने दोनों का म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' रिलीज हुआ, जो खूब पसंद किया गया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। अब सोनाक्षी के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि यह सक्सेस भी इस गाने से जुड़ी हुई है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है और जहीर इकबाल के साथ इसका जश्न मना रही हैं। 

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी के हाथ लगी बड़ी सफलता, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जश्न मनाती आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें