'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों से अखिल भारतीय स्टार बने प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों खूब सुर्खियां बना रही है। फिल्म का टीजर जब से लॉन्च हुआ है, इसने पूरे देश के फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। कला की सबसे बड़ी परिभाषा भी यही मानी जाती है कि वह शांत समाज में हलचल मचा दे। निर्देशक ओम राउत की अपनी परिकल्पना में गढ़ी गई पराक्रमी राम की कहानी करीब 500 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और इसके अलग अलग भाषाई संस्करण पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। लेकिन, सिर्फ यही फिल्म नहीं प्रभास की आने वाली कुछ और फिल्मों का बजट भी बहुत विशाल है, आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में...