फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बैन हटने पर भी काठमांडू में नहीं चल रही 'आदिपुरुष' और 'इमरजेंसी' का टीजर जारी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 24 Jun 2023 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता करण जौहर की गिनती बी-टाउन के मशहूर फिल्म मेकर्स में होती हैं। करण रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो न हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। 24 जून को उनकी फिल्म 'जुग-जुग जियो' ने एक साल पूरा किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आए थे।
JugJugg Jeeyo: जुग-जुग जियो ने पूरे किए एक साल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करण जौहर ने किया सीक्वल की ओर इशारा?

विज्ञापन

3 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' एक बड़ी हिट साबित हुई है। महज 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 242 करोड़ रुपये कमाकर हर किसी को चौंका दिया। वहीं, जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख सके हैं वह इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।
The Kerala Story: सुदीप्तो सेन की फिल्म के खिलाफ रची जा रही साजिश? द केरल स्टोरी को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार

4 of 11
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी का जबरदस्त टीजर रिलीज हो गया है। इसमें इमरजेंसी के दौर की काली सच्चाई नजर आ रही है। कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका टीजर साझा किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया है। कंगना रणौत की फिल्म पहले अक्टूबर में रिलीज की जानी थी, लेकिन बाद में अब रिलीज डेट को 24 नवंबर कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि इसके टीजर में क्या है।
Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज
विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास स्टारर और ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर अभी भी विवाद जारी है। 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में तो बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी काटी थी, लेकिन अब इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रेंग-रेंगकर चल रही है। लोगों को इस फिल्म के डायलॉग्स पर आपत्ति थी, जिसके बाद मेकर्स की ओर से इसे बदल दिया गया है, लेकिन अभी इसे पर्दे पर आने में कुछ वक्त लगेगा। इस फिल्म में सीता को लेकर दिखाए गए एक डायलॉग पर आपत्ति थी, जिसके बाद इसे नेपाल के काठमांडू में बैन कर दिया गया है। इसी बीच कराठमांडू में आदिपुरुष को छोड़कर सभी हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जबकि फिल्म पर बैन हटा दिया गया है।
Adipurush: काठमांडू में बैन हटने के बावजूद नहीं दिखाई जा रही 'आदिपुरुष', सभी हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू
विज्ञापन

6 of 11
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। वहीं, टीआरपी को मद्देनजर रखते हुए इसमें एक्स कपल पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव को भी बुलाया गया है। यह जोड़ा पहले दिन से ही एक-दूजे से भिड़ता नजर आ रहा है। दोनों अक्सर अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर अपने पास्ट को लेकर बातचीत करते भी नजर आते हैं। हालांकि, अब इस एक्स कपल को एक बार फिर एक-दूजे पर बरसते देखा गया है। साथ ही पलक ने तो अविनाश को धमकी तक दे दी है। 
BB OTT 2: पलक पुरसवानी करेंगी अविनाश सचदेव को बेनकाब! एक्स जोड़े के बीच हुआ जमकर बवाल
विज्ञापन

7 of 11
रितेश देशमुख - फोटो : insta
अभिनेता रितेश देशमुख राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शूटिंग करने के दौरान नजर आए हैं। एक्टर की शूटिंग करने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों के चलते उनकी आने वाली फिल्म का लुक भी इंटरनेट पर लीक हो गया।
Riteish Deshmukh: जामिया में हो रही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म की शूटिंग, सेट से अभिनेता का लुक वायरल

8 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, 'दृश्यम' के सीक्वल 'दृश्यम 2' को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया और मूवी बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। वहीं, सीक्वल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अजय देवगन अब एक और फिल्म के अगले पार्ट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अजय के जरिए 'सिंघम अगेन' के बाद 'रेड 2' पर काम शुरू करने की खबरें हैं।
Raid 2: 'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की यह फिल्म?

9 of 11
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने जब इस इस गुड न्यूज को फैंस के संग साझा कर उन्हें हैरान कर दिया था। इलियाना अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं और बता रही हैं कि वह किस तरह मातृत्व का आनंद ले रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन शुरू किया, जिसमें उनके प्रशंसकों ने उनसे उनकी गर्भावस्था की इच्छा और वजन बढ़ने के बारे में पूछा। 
Ileana D’Cruz: प्रेग्नेंसी में वेट गेन से परेशान हैं इलियाना, बताया- इस भारतीय खाने के लिए तरस रहीं

10 of 11
सुप्रिया पाठक, पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया पाठक और पकंज कपूर 1988 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों सफल वैवाहिक जिंदगी गुजार रहे हैं। बता दें कि सुप्रिया, पंकज कपूर की दूसरी पत्नी हैं। सुप्रिया पाठक हाल ही में पकंज कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब पंकज कपूर संग शादी की बात उन्होंने घर में बताई तो उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अदाकारा रहीं दीना पाठक इस शादी के खिलाफ थीं। सुप्रिया का कहना है कि उनकी मां को हमेशा एक संदेह रहा करता था कि पंकज एक दिन उनकी बेटी को छोड़ देंगे। इसके अलावा सुप्रिया ने शाहिद कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग का भी जिक्र किया।
Supriya Pathak: पंकज कपूर और सुप्रिया की शादी के खिलाफ थीं दीना पाठक? इस बात का सताता था डर
विज्ञापन

11 of 11
टाइगर 3 - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को खास तौर पर इंतजार रहता है। हाल ही में ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका था। इस फिल्म के बाद भाईजान के प्रशंसक उनकी 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता एक बार फिर देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Tiger 3: एवेंजर्स एंडगेम से सलमान की 'टाइगर 3' का क्या है कनेक्शन? जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें