फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच मुंतशिर को मिली सुरक्षा और 'द क्रू' में कपिल की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 19 Jun 2023 07:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोज मुंतशिर-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की रंगीली दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
कपिल शर्मा-द क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। वहीं, अब इससे छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि कपिल ने 'द क्रू' की शूटिंग शुरू कर दी है। तो आइए जान लेते हैं कि कपिल का इस फिल्म में क्या किरदार होने वाला है- 
The Crew: करीना-तब्बू की फिल्म 'द क्रू' में हुई कपिल शर्मा की एंट्री, जानें कैसा होगा कॉमेडियन का किरदार?
विज्ञापन

3 of 11
रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में हैं। इसके टीजर के समय से शुरू हुआ हंगामा अब फिल्म की रिलीज के बाद भी लगातार जारी है। फिल्म के संवाद सुनकर लोग 'आदिपुरुष' का जमकर विरोध कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स समेत राजनेता अब तक इस फिल्म पर निशाना साध चुके हैं। 
Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' पर थमता नहीं दिख रहा विवाद, पुलिस ने दी मनोज मुंतशिर को सुरक्षा

4 of 11
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस ओटीटी 2’का शानदार आगाज हो चुका है। 17 जून से यह विवादित शो जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हो रहा है। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। हालांकि, सलमान खान के शो में पलक पुरसवानी की एंट्री पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि पलक बिग बॉस के घर में तभी सर्वाइव कर पाएंगी, जब वो एक टास्क कंप्लीट कर लेंगी। इन सबके बीच शो से एविक्ट हुए पुनीत सुपरस्टार उर्फ 'लॉर्ड' के फैंस उन्हें शो में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं।
BB OTT 2 : बिग बॉस के घर में फिर होगी पुनीत सुपरस्टार की एंट्री? फैंस ने उठाई 'लॉर्ड' को वापस लाने की मांग
विज्ञापन

5 of 11
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला को आज भी टीवी सीरियल रामायण में सीता के किरदार के लिए याद किया जाता है। रामायण पर आधारित हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' पर लगातार बढ़ते विवाद के बीच अभिनेत्री का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस पोस्ट में वह रामायण सीरियल  वाले लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर से इस गेटअप में आने का फैसला किया।
Dipika Chikhlia: आदिपुरुष विवाद के बीच सीता के गेटअप में दिखीं दीपिका चिखलिया, बोलीं- यह पोस्ट जनता की मांग पर
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है "उलझ'। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के बारे में है। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग विदेशी जगहों पर शूट किया जाएगा।
Janhvi Kapoor: लंदन में 'उलझ' की शूटिंग कर रहीं जान्हवी, तस्वीर साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन

7 of 11
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशांत नील के जरिए लिखित और निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सालार' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। फिल्म में 'आदिपुरुष' स्टार प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए 'सालार' के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीजर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। 
Salaar: आदिपुरुष विवाद के बीच प्रभास की फिल्म 'सालार' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा टीजर?

8 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन इन दिनों सिनेमा के उभरते हुए सितारे बने हुए हैं। बीते साल उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 और इस साल के शुरुआत में शहजादा रिलीज हुई थी। भूल भुलैया 2 में अभिनेता के अभिनय को जमकर सराहा गया था वहीं शहजादा लोगों को खासा पसंद नहीं आई थी। इन सबके बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म् सत्यप्रेम की कथा लेकर तैयार हैं। भूल भुलैया 2 के बाद अब एकबार फिर से कार्तिक और कियारा की जोड़ी इस फिल्म में नजर आने वाली है। अब ये जोड़ी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचेंगे। जिसका एक ट्रेलर सामने आया है।
TKSS: 'मुझे तो लड़के और लड़कियां दोनों लाइन मारते हैं...', कपिल के शो में कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार खुलासा 

9 of 11
श्रुति हासन - फोटो : social media
अभिनेत्री श्रुति हासन अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत की है। दरअसल, श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम हैडल पर आस्क सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई सारे सवालों के जवाब भी दिए हैं। लंच ब्रेक के दौरान श्रुति ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा। उसने लिखा, “मुझसे कुछ मजेदार पूछो। लंच ब्रेक हो गया है।”
Shruti Haasan: श्रुति हासन को है भांग पीने की आदत? आस्क सेशन में अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा

10 of 11
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आदिपुरुष' को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म पर लोग जमकर निशाना साध रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसके संवाद पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। इस बीच फिल्म पर अब सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भावनाएं आहत करने का हक किसी को भी नहीं है।
आदिपुरुष पर बढ़ते विवाद के बीच अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं
विज्ञापन

11 of 11
सुनील लहरी - फोटो : social media
ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के वक्त से ही विवादों में छाई हुई है। फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म को नेपाल में बैन किया जा चुका है और वहीं देश के कई राज्यों में भी इसे बैन किए जाने की मांग की जा रही है। हाल ही 'आदिपुरुष' देखने के बाद अरुण गोविल का गुस्सा फूटा, और अब सुनील लहरी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने 'आदिपुरुष' देखने के बाद घोर निराशा जताई, और इसे शर्मनाक बताया।
Adipurush: आदिपुरुष के संवादों पर 'रामायण के लक्ष्मण' सुनील लहरी ने जताई नाराजगी, कहा- 'बहुत उम्मीद थी पर...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें