मैदान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'भोला' से पहले 'मैदान' को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन जिस तरह बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड रही थी उसे देखते हुए फिल्म को 'भोला' के बाद रिलीज करने का इसलिए फैसला किया गया ताकि फिल्म 'भोला' की सफलता का फायदा 'मैदान' को हो जाए। लेकिन 'भोला' खुद ही नहीं चली तो 'मैदान' को कहां सहारा दे पाती। फिर रिलीज तारीख 23 जून की तय हुई तो इस फिल्म से एक हफ्ते पहले रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' के चलते रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, जानकार मानते हैं कि यह तारीख 'मैदान' को रिलीज करने का बहुत सही समय होता, क्योंकि 'आदिपुरुष' को लेकर जो बवाल मचा हुआ है उसका फायदा 'मैदान' को मिल सकता था।
Shruti Haasan: श्रुति हासन को है भांग पीने की आदत? आस्क सेशन में अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा