फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पूजा करने पर आमिर ट्रोल और मौला जट्ट रिलीज करने से पहले मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 09 Dec 2022 07:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान, द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड के गढ़वा जिले में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया। कार्यक्रम में हंगामा इस कदर तक बढ़ गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोटें आने की खबर है।
Akshara Singh: झारखंड के गढ़वा में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान, पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में बिजी हैं। वह प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी लव लाइफ तो कभी शादी अभिनेता कई वजहों से सुर्खियों का हिस्सा होते हैं। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सलमान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है और वह इन दिनों उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। यह लड़की और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री पूजा हेगड़े हैं।
Salman Khan: सलमान खान को फिर हुआ प्यार! 24 साल छोटी इस अभिनेत्री को कर रहे डेट, दो फिल्मों में भी किया साइन

4 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ‘शेरशाह’ जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ऐसे में उन्होंने वेन्यू भी फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा है कि पहले कपल दिल्ली में शादी करने जा रहा था, लेकिन अब वह चंडीगढ़ में सात फेरे लेगा। वहीं, शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। हालांकि शादी की खबरों पर अभी तक सिद्धार्थ और कियारा का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, वेडिंग डेट और वेन्यू भी हुआ फाइनल
विज्ञापन

5 of 11
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और ऐसे में दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। इन दिनों मलाइका अपने रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। वहीं, अब शो में मलाइका ने अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप के चलते उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
Malaika Arora: उम्र में छोटे अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका, ‘वो मर्द है, मैंने उसे सड़क से नहीं पकड़ा’
विज्ञापन

6 of 11
आमिर खान को कलश पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आमिर हाल में अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ 'आमिर खान प्रोडक्शंस' में कलश पूजा करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें लाल सिंह चड्ढा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने पोस्ट की हैं। जिसको लेकर एक बार फिर आमिर खान को ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।
Aamir Khan: माथे पर तिलक लगा आमिर ने की कलश पूजा, यूजर्स बोले- यह लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने का कमाल
विज्ञापन

7 of 11
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सभी से छुपा कर रखा था और शादी की खबरें सामने आने तक किसी को इस बारे में भनक तक नहीं लगने दी थी। दोनों ने पिछले साल आज ही के दिन शादी रचाई थी। ऐसे में आज लव बर्ड्स की पहली शादी की सालगिरह पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Katrina-Vicky: पहली सालगिरह पर स्लो भांगड़ा कर खुशी से झूमे विक्की, पति का क्यूट अंदाज देख कटरीना की छूटी हंसी

8 of 11
मौला जट्ट - फोटो : social media
फवाद खान और माहिरा खान स्टारर पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। पाकिस्तान के साथ-साथ विदेशी धरती पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म को अब भारत में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फवाद खान की यह फिल्म भारत में 23 दिसंबर को रिलीज की जा सकती है। पिछले दिनों आई इन रिपोर्ट्स के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने धमकी दे डाली है कि उनकी पार्टी पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को रिलीज नहीं होने देगी। 
The Legend Of Maula Jatt: फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म की भारतीय रिलीज पर लटकी तलवार, 'मनसे' नेता ने दी धमकी

9 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते दिन यानी 8 दिसंबर को आ गए है। 182 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के 156 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में केवल पांच ही सीट आ सकी है। चुनावी रिजल्ट घोषित होने के बाद अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट पर इस क्लिप को साझा करते हुए केजरीवाल पर तंज कसा है।
Vivek Agnihotri: गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद विवेक का केजरीवाल पर तंज, कहा- विजयी भाषण यूट्यूब पर डाल दें

10 of 11
ऋतिक रोशन, माहिरा खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन आज कल अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद से उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों आए दिन किसी न किसी पार्टी में या कहीं घूमते-फिरते दिख जाते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने आधिकारिक रूप से अपना रिश्ता कबूल नहीं किया है, लेकिन फिर भी दोनों आए दिन अपनी तस्वीरों के जरिए लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर आज ऋतिक का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सबा आदाज को छोड़ पड़ोसी मुल्क की एक अभिनेत्री के साथ गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता का यह वीडियो देख सभी हैरान रह गए हैं। 
Viral Video: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पाक अभिनेत्री के साथ डिनर एंजॉय करते दिखे ऋतिक रोशन, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 16' का आधा सीजन बीतने के बाद शो अब और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहे जाने वाले 'बिग बॉस 16' के घर में रोज नए तूफान आ रहे हैं। किसकी दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाती है पता ही नहीं लगता है। पिछले दिनों जहां हमें शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाले नए कंटेस्टेंट्स देखने को मिले, तो वहीं बीते दिन शालीन और टीना में हुई तकरार ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। अब वीकएंड पर हफ्ते भर चले ड्रामों का हिसाब लेने सलमान खान अपना 'विकएंड का वार' स्पेशल एपिसोड लेकर आने वाले हैं। इस बार यह एपिसोड और भी खास होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते सलमान का साथ देने 'पंजाब दी कटरीना' यानी शहनाज गिल धमाल मचाने वाली हैं।  
Bigg Boss 16: शहनाज गिल को 'कुड़ी पटोला बम दा गोला' बुलाएंगे सलमान खान, 'बिग बॉस' के मंच पर जमकर मचेगा धमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें