फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 3 फिल्मों ने बटोरे सबसे ज्यादा अवॉर्ड, 59 की नीना गुप्ता ने जीता बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स

Sun, 24 Mar 2019 09:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood movies - फोटो : social media
64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन बीती शाम मुंबई में हुआ। सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक फिल्मफेयर के इस फंक्शन में बॉलीवुड के करीब सभी बड़े सितारे पहुंचे। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर इन अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। विनर्स की पूरी लिस्ट पर नजर डालें तो छोटे बजट की तीन फिल्मों ने कमाल कर दिखाया है और अपनी झोली में सबसे ज्यादा अवॉर्ड बटोरने में कामयाब रही।
विज्ञापन

2 of 5
andhadhun - फोटो : file photo
साल की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर कही जाने वाली श्रीराम राघवन की अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर भी 111 करोड़ की कमाई की है जबकि फिल्म का बजट 32 करोड़ के करीब है। आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू की मुख्य भूमिकाओं से सजी अंधाधुन ने 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए। आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स), पूजा लाधा सुर्ती को बेस्ट एडिटिंग, डेनियल जॉर्ज को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
raazi - फोटो : file photo
आलिया भट्ट की फिल्म राजी का कुल लागत बजट 30 करोड़ था। फिल्म ने सिनेमाघरों में 195 करोड़ की कमाई की। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में थे। राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। राजी के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर फीमेल (पॉपुलर), मेघना गुलजार को बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर), बेस्ट फिल्म (पॉपुलर), बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल के लिए अरिजीत सिंह (ऐ वतन) और गुलजार को बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला।   

4 of 5
badhaai ho - फोटो : instagram
आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म बधाई हो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म का कुल लागत बजट 29 करोड़ रहा है। वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 221 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस के बाद आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का जलवा हर अवॉर्ड शो में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Badhaai Ho - फोटो : file photo
बधाई हो के लिए 59 वर्षीय नीना गुप्ता को बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स), बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल मेल के लिए गजराज राव, बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल फीमेल के लिए सुरेखा सीकरी और अक्षत घिदिलाल को बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें