फिल्म 'शादी में जरूर आना' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा अपनी शादी वाले दिन भाग जाती हैं। एक्टर रावकुमार राव इस बात से परेशान एक्ट्रेस से बदला लेने की ठान लेते हैं। बता दें कि रोमांस और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 5
Shaadi mein jaroor aana
फिल्म को रत्ना सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और विनोद बच्चन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ट्रेलर के सीन और लोकेशन से बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। फिल्म को इलाहाबाद के आलावा देश के कई जगहों पर शूट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Rajkumar Rao
बॉलीवुड में नई बुलंदियों को छू रहे राव ने फिल्म 'बहन होगी तेरी', 'बरेली की बर्फी' इसके साथ ही फिल्म 'राब्ता' में केमियो रोल में नजर आए थे। राव इस साल इन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी अलग छाप बना चुके हैं।
4 of 5
Newton
सिटी लाइट्स और लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्मों में काम कर चुके राजकुमार राव की लेटेस्ट फिल्म 'न्यूटन' को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। 'न्यूटन' में अपने काम के लिए राजकुमार को ढेर सारी तारीफें भी मिलीं हैं।