फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#PadmavatiTrailer: बिना वार किये आपका दिल घायल कर देंगी ये तस्वीरें

Tue, 10 Oct 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 15
Padmavati Trailer
दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
Padmavati Trailer
तीन मिनट के इस वीडियो का हर एक फ्रेम इतना खूबसूरत है कि उसे वॉलपेपर तक बनाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 15
Padmavati Trailer
ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक भी डायलॉग नहीं है। लेकिन उनका लुक, उनके एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज बेहद प्रभावशाली हैं।
 

4 of 15
Padmavati Trailer
फिल्म संजय लीला भंसाली की है तो जाहिर है जबरदस्त डायलॉग होने तो तय हैं। ट्रेलर में शाहिद का यह डायलॉग अभी से हिट हो चुका है-

"चिंता को तलवार की नोख पर रखे वो राजपूत
रेत की नाव लेकर समंदर से शर्त लगाए वो राजपूत
जिसका सर कटे फिर भी धड़ दुश्मन से लड़ता रहे वो राजपूत"
 
विज्ञापन

5 of 15
Padmavati Trailer
वहीं दीपिका पादुकोण का बोला गया डायलॉग ''राजपूती कंगन में भी उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में'' को ट्रेलर में शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 15
Padmavati Trailer
जैसे जैसे फिल्म के किरदारों का लुक रिलीज किया गया, वैसे वैसे इसे लेकर लोगों के बीच बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा था। अब ट्रेलर ने सिने प्रेमियों की भूख और बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन

7 of 15
Padmavati Trailer
फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर सोमवार को ठीक 13:03 बजे रिलीज किया गया। इसके पीछे एक दिलचस्प वजह है। दरअसल, सन 1303 में ही अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ के किले पर आक्रमण करके उसे अपने कब्जे में ले लिया था।
 

8 of 15
Padmavati Trailer
फिल्म 'पद्मावती' रानी पद्मिनी, मेवाड़ के राजा रतन सिंह रावल और दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी की कहानी है।
 

9 of 15
Padmavati Trailer
वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'पद्मावती' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 

10 of 15
Padmavati Trailer
मुहम्‍मद जायसी ने 1540 ईस्‍वी के आस पास महाकाव्‍य 'पद्मावत' लिखा था। उसके मुताबिक रानी पद्मावती, चित्‍तौड़ के राजा रावल रतन सिंह की पत्‍नी थीं।

11 of 15
Padmavati Trailer
हालांकि, कई इतिहासकारों का मानना है कि पद्मावती नाम का कोई किरदार इतिहास में नहीं था। उनके मुताबिक पद्मावती केवल एक साहित्यिक किरदार थी ऐतिहासिक किरदार नहीं।

12 of 15
Padmavati Trailer
एक तरफ फिल्म 'पद्मावती' को लेकर लोग उत्साहित हैं, वहीं यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। राजस्थानी संगठन श्रीराजपूत करणी सेना इस फिल्म का विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। 

13 of 15
Padmavati Trailer
जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान भी करणी सेना के समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। करणी सेना के लोगों ने फिल्म के सेट को तोड़ दिया था और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की थी। 

14 of 15
Padmavati Trailer
उस कहानी में बताया गया है कि रानी पद्मावती बेहद खूबसूरत थीं और दिल्‍ली का शासक अलाउद्दीन खिलजी उन पर मोहित था। पद्मावती को पाने के लिए उसने चित्‍तौड़ पर हमला कर दिया और राजपूतों की उस युद्ध में हार हुई। खिलजी जब महल पहुंचा तो उसने देखा कि रानी पद्मावती समेत राजपूत महिलाओं ने जौहर कर लिया था।  
विज्ञापन

15 of 15
Padmavati Trailer
ट्विटर से लेकर फेसबुक तक फिल्म पद्मावती के ट्रेलर, इसके किरदारों के लुक, कॉस्यूम्स और भव्य सेट की तारीफें हो रही हैं। लोग इसे फिल्म नहीं, 'मोशन पोएट्री' की संज्ञा दे रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें