फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा और निर्देशक सागर सरहदी का निधन, पांच खबरें

Tue, 23 Mar 2021 08:51 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। वहीं भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) चुने गए हैं। इसके अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार असुरन (तमिल) के लिए मिला है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'छिछोरे' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, कंगना रणौत, मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए बेस्ट
विज्ञापन

2 of 5
थीपेत्ति गणेशन - फोटो : twitter@seenuramasamy
तमिल अभिनेता थीपेत्ती गणेशन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद वह तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। गणेशन अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। गणेशन आखिरी बार सीनू रामास्वामी की फिल्म कन्ने कलाईमाने में नजर  आए थे। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

‘बिल्ला 2’ फेम अभिनेता थीपेत्ती गणेशन का निधन, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन
बीते दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की जद में आ चुकी हैं। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी समेत कई कलाकारों के बाद अब कार्तिक आर्यन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

कार्तिक आर्यन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी फैंस को खबर

4 of 5
सागर सरहदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 87 साल थी। सागर सरहदी ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सागर सरहदी ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी और दीवाना जैसी फिल्में लिखी हैं।

दिग्गज लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्कान नैंसी, प्रशांत मोटवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
सीरियल माता की चौकी फेम अभिनेत्री मुस्कान नैंसी अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत मोटवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्रशांत अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के भाई हैं। मुस्कान और प्रशांत ने 21 मार्च को सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में जयपुर में हुईं। जहां परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।

हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत की शादी की तस्वीरें, ‘माता की चौकी’ फेम मुस्कान नैंसी संग लिए सात फेरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें