फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस 2021: जब पर्दे पर भगत सिंह के किरदार में नजर आए ये पांच सितारे, दिलों में भर गया देशभक्ती का जज्बा

Tue, 23 Mar 2021 08:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनोज कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
देश को आजादी दिलाने के लिए बहुत से वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके इस बलिदान के कारण ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता मिली थी। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उसी दिन वो तारीख इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। इसके बाद से 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी सिनेमा में इस विशेष दिन पर कई फिल्में बनी हैं। वहीं बॉलीवुड के बहुत से कलाकारों ने भारत के वीर सपूत भगत सिंह का किरदार भी निभाया। तो आज इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर निभाया भगत सिंह का किरदार।
विज्ञापन

2 of 6
शहीद भगत सिंह - फोटो : file photo
शम्मी कपूर

साल 1963 में आई फिल्म 'शहीद भगत सिंह' में शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। पर्दे पर हमेशा मस्तमौला किरदार निभाने वाले शम्मी कपूर ने जब देश के महान क्रांतिकारी का किरदार निभाया तो उनके चेहरे पर वही जोश और ठहराव देखने को मिला जो भगत सिंह में था। इस फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद - फोटो : file photo
मनोज कुमार

भारत कुमार के नाम से मशहूर बॉलीवु़ड के दिग्गज अभिनेता भी भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं। 1965 में आई फिल्म 'शहीद' में मनोज कुमार क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह भगत सिंह अंग्रेजों की नाक में दम कर देते हैं। इस किरदार में मनोज कुमार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा प्रेम चोपड़ा, कामिनी कौशल और निरूपा रॉय जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

4 of 6
शहीद-ए-आजम - फोटो : social media
सोनू सूद

गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद भी पर्दे पर शहीद भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं। सोनू सूद को अक्सर पर्दे पर खलनायक की भूमिका में ही देखा गया है, लेकिन जब वो फिल्म 'शहीद-ए-आजम' फिल्म में भगत सिंह के किरदार में नजर आए तो हर किसी की आंखे उन पर ही टिकी रह गईं।
विज्ञापन

5 of 6
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : amar ujala mumbai
अजय देवगन

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आजादी के आंदोलन और उसमें भगत सिंह के योगदान के बारे में दिखाया गया था। अजय देवगन के अलावा फिल्म में राज बब्बर, अमृता राव, सुशांत सिंह अहम किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
23 मार्च 1931 शहीद - फोटो : Social Media
बॉबी देओल

'23 मार्च 1931: शहीद' भगत सिंह पर बनी इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। गुड्डु धनोआ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भगत सिंह के साथ साथ चंद्रशेखर आजाद और सुखदेव के बारे में दिखाया गया था। फिल्म में सनी देओल, अमृता सिंह और राहुल देव अहम भूमिका में नजर आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें