फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: कोहली के 50वें शतक से खुशी से झूमी फिल्म इंडस्ट्री, एनटीआर से लेकर राजामौली तक ने की जमकर तारीफ

Wed, 15 Nov 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली, फिल्मी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 50वें शतक के साथ वे एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। क्रिकेटर के इस कारनामे के बाद देशवासियों में खुशी की लहर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री भी  कोहली के शतक पर खुशी से झूम उठी और सोशल मीडिया पर क्रिकेटर को बधाइयां दीं। जूनियर एनटीआर, अथिया शेट्टी, अनुपम खेर, एसएस राजामौली और सामंथा जैसे सितारों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा, 49 वनडे शतक। एक अटूट रिकॉर्ड। एक भारतीय द्वारा तोड़ा गया, भारत में। विश्व कप सेमीफ़ाइनल में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बधाई हो कोहली। आप 50 स्टैंडिंग ओवेशन और उससे भी अधिक के पात्र हैं। वहीं दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कोहली की प्रशंसा करते हुए लिखा, और ऐसे रचा विराट कोहली ने इतिहास और हम सब भारतीय गर्व से प्रफुल्लित हुए। जय हो। जिंदाबाद।

4 of 5
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्म बना चुके एसएस राजमौली ने भी कोहली के शतक प र अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं, लेकिन जब सचिन ने संन्यास की घोषणा की तो किसी ने सपने में भी उनका रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में नहीं सोचा था...और फिर किंग का उदय हुआ...। कोहली।'' इसके अलावा अथिया  शेट्टी, वरुण तेज और सामंथा रुथ प्रभु जैसे सितारों ने कोहली की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस मैच में कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने भी मैच में दमदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। इस मैच में भारत ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। वहीं, खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 74 रन बना लिए थे।
Tiger 3: 'टाइगर 3' को मिल रहे प्यार से सलमान खान गदगद, दर्शकों का जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें