मधुबाला
- फोटो : self
जब भी ऐसी घटनाओं का जिक्र होता है तो जहन में सबसे पहला नाम हिंदी सिनेमा की वीनस कहलाने वाली बेहद हसीन अदाकारा मधुबाला का आता है, जिनकी कल यानी 23 फरवरी को पुण्यतिथि थी। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। लेकिन वो महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। उस समय के अखबारों में खबर छपी कि दिलीप कुमार से जुदाई और सायरा बानो से उनकी शादी मधुबाला को तोड़ गई। तो किसी ने के. आसिफ को जिम्मेदार ठहराया जो मुगले आजम बना रहे थे। उनकी वजह से मधुबाला ने खराब सेहत के बावजूद कई महीनों तक लोहे की भारी भरकम बेड़ियां पहन रखी थीं। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उनके दिल में छेद था जिसका इलाज उस वक्त मुमकिन नहीं था। इस तरह 23 फरवरी 1969 को उन्होंने दुनिया से विदा ले लिया और अपने चाहने वालों की आंखों में आंसू छोड़ गईं।