फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Shahid: 'इश्क विश्क' से 'कबीर सिंह' तक, 18 सालों में इतना बदल गया शाहिद कपूर का अंदाज, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Feb 2021 10:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के हैंडसम और प्रतिभावान अभिनेता शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं बल्कि अपने गुड लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। शाहिद की पहली फिल्म से ही लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं और आज भी इस दीवानगी का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले 18 सालों में शाहिद के निभाए किरदारों में काफी बदलाव आया है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं शाहिद के कुछ चुनिंदा किरदारों के बारे में जिन्होंने उनकी प्रतिभा को साबित किया है।
विज्ञापन

2 of 10
शाहिद कपूर, अमृता राव - फोटो : Instagram
इश्क विश्क

शाहिद ने साल 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमृता राव उनके अपोजिट नजर आई थीं। शाहिद-अमृता की ये डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म के साथ शाहिद ने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

3 of 10
chup chup ke - फोटो : social media
चुप चुपके

साल 2006 में आई फिल्म 'चुप चुपके' में शाहिद ने एक गूंगे लड़के की किरदार निभाया था। इस किरदार से शाहिद ने फैंस को अपनी कॉमेडी से भी रूबरू करवाया था। फिल्म मेंं उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ बनी थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।

4 of 10
शाहिद कपूर, अमृता राव - फोटो : Instagram
विवाह

'विवाह' में एक बार फिर शाहिद अमृता राव के साथ नजर आए थे। फिल्म में शाहिद के किरदार और उनके गुड लुक्स ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे अरेंज मैरिज के लिए मिले एक लड़का लड़की एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और फिर उनके जीवन में आने वाली हर मुश्किल का सामना वो एक साथ करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
जब वी मेट
जब वी मेट

साल 2007 में शाहिद करीना के साथ फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार आदित्य को काफी पसंद किया गया था। शाहिद एक ऐसे लड़के के किरदार में थे जिसकी मुलाकात बहुत ज्यादा बात करने वाली लड़की गीत से हो जाती है। फिल्म में शाहिद और करीना की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

6 of 10
kaminey - फोटो : social media
कमीने

'कमीने' के साथ शाहिद ने अपने 'क्यूट स्वीट इनोसेंट ब्वॉय' की छवि को तोड़ने का काम किया था। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कमीने' में शाहिद ने डबल रोल निभाया था। इसमें उन्होंने पहले एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो हकलाता है और मासूम रहता है वहीं दूसरे में उन्होंने एक हेरफेर करने वाले शख्स का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

7 of 10
हैदर - फोटो : सोशल मीडिया
हैदर

साल 2014 में फिल्म 'हैदर' में शाहिद ने दमदार अभिनय से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो अपने पिता की मौत का सच जानना चाहता है और इस खोज में उसके सामने कई खुलासे होते हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

8 of 10
उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब

इस फिल्म में उन्होंने एक सिंगर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहिद के साथ साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शाहिद को उनकी एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड मिला था।

9 of 10
पद्मावत
पद्मावत

पद्मावत के साथ शाहिद ने दर्शकों को एक बार फिर बता दिया कि वो किसी भी तरह के रोल में फिट बैठ सकते हैं। इस फिल्म में उन्होंने महाराजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। वो रानी पद्मावती के पति के रोल में थे। फैंस ने उनके इस किरदार को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

10 of 10
kabir singh - फोटो : social media
कबीर सिंह

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' से एक बार शाहिद ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक बागी डॉक्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ जमी थी और शाहिद का अभिनय फैंस को बहुत अच्छा लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें