हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने श्री देवी के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों के बारे में बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान श्री देवी से जुड़ी अपनी यादों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा - "मुझे आज भी याद है जब श्री देवी ने मुझसे कहा था कि वो अपने करियर में अब और फिल्में नहीं करना चाहती। उस दौरान मैं हैरान और भावुक हो गया था।" आपको बता दें कि दोनों ने गुमराह, जुदाई, लाडला जैसी कई फिल्मों में एक साथ मिलकर काम किया था। श्री देवी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। एक समय इस मशहूर अदाकारा के लाखों लोग दीवाने थे। हालांकि बीच में करीब 15 साल के एक लंबे अंतराल के बाद उन्होंने 2012 में आई फिल्म इंग्लिश विंग्लिस के माध्यम से कम बैक किया। ये फिल्म उस दौरान काफी चर्चा में भी रही। श्री देवी ने मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी किया था।