फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से मलाइका अरोड़ा: 40 की उम्र पार करने के बाद भी काफी फिट हैं ये फिल्मी सितारें, जिम में घंटो बहाते हैं पसीना

Sat, 14 Aug 2021 06:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, सलमान खान - फोटो : instagram/akshaykumar, beingsalmankhan
बॉलीवुड के सितारों को अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखना पड़ता है। फिल्मों में फिट दिखने के लिए अक्षय कुमार से लेकर रितिक रोशन, करीना से लेकर मलाइका अरोड़ा तक साल के 365 दिन अपनी फिटनेस और बॉडी शेप बनाए रखने के लिए घंटो जिम में समय देते हैं। यहां तक ये स्टार्स न्यूकमर्स को भी फिटनेस के मामलें में मात देते हैं। इसके लिए एक्टर्स को मार्शल आर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, नैचुरल थेरेपी तो वहीं एक्ट्रेसेज़ को योगा और पिलाटेज़ से लेकर कई तरह की फेटनेस एक्टिविटीज़ ,किक स्कैव्ट्स, बॉक्सिंग, बॉडी वेट और फ्री वेट करते देखा गया है। वहीं फिटनेस बनाए रखने के लिए ये सितारें अपनी डाइट पर भी कंट्रोल रखते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो 40 की उम्र को पार करने के बाद भी काफी फिट हैं और फिटनेस और वर्काउट में किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज़ नहीं करते हैं।

सलमान खान
55 साल के सलमान खान रोज दो घंटे जिम में कड़ी मेहनत करते हैं। सलमान सिर्फ जिम ही नहीं करते बल्कि फिट रहने के लिए संयमित भोजन लेते हैं। जिसकी वजह से सलमान को इस उम्र में भी बॉलीवुड का मोस्ट एलिजेबल बैचलर कहा जाता।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार
53 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार की फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है। वह अपनी फिटनेस की वजह से 30 साल के एक्टर्स को भी मात दे देते हैं। अक्षय फिटनेस फ्रीक हैं, वह मार्शल आर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, नैचुरल थेरेपी और अनुशासित जीवन के ज़रिए अपने शरीर को स्पोर्टी और टोन्ड बनाए रखते हैं। यहां तक की वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जो पार्टीज और अल्कोहल से दूरी बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन
दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में शामिल ऋतिक रोशन ग्रीक गॉड कहलाते हैं। 47 की उम्र में भी काफी हॉट नजर आते है। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए अपनी स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और स्टेमिना के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। वहीं डाइट के मामले में भी वह कभी लापरवाही नहीं करते।

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर
बॉलीवुड की सबसे फिट मां कहीं जाने वाली 40 साल की करीना ने जिस तेजी से अपने आप को fat to fit बनाया। वह लोगों के लिए उदाहरण बन गया कि मेहनत करने से फिटनेस कभी भी मिल सकती है।  करीना कपूर अपनी फीगर और फिटनेस का क्रेडिट योग को ही देती हैं। योग के साथ ही वह जिम में पसीना बहाना नहीं भूलती।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरत फिगर से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। 46 साल की उम्र में भी शिल्पा का ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वह योग नहीं करती। वह अपनी फिटनेस के लिए रोजाना दो घंटे का समय निकालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा
47 साल की मलाइका अपने फिगर को बनाए रखने के लिए योग के साथ साथ सप्ताह में तीन बार वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट के दौरान किक स्कैव्ट्स, बॉक्सिंग, बॉडी वेट और फ्री वेट करती हैं। मलाइका की डाइट भी संतुलित है, मलाइका सब्जियों का जूस पीती हैं, खूब पानी और नारियल पानी पीती हैं और थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ-कुछ खाती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें