फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qurbani: जीनत अमान के फिरोज खान पर लगाए गंभीर आरोप पर फरदीन ने तोड़ी चुप्पी, नोट साझा कर अभिनेत्री पर कसा तंज

Sat, 06 Jan 2024 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान और फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी, जहां उन्होंने याद किया कि कैसे दिवंगत निर्देशक फिरोज खान ने कुर्बानी सेट पर उनके वेतन में कटौती की थी। अब फिरोज के बेटे फरदीन खान ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और अपने पिता पर लगे सारे आरोपों का खंडन भी किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "जीनत अमान आंटी, अगर यह कोई सांत्वना है तो परिवार को भी नहीं बख्शा गया। हमें बस 25 प्रतिशत की स्टैंडर्ड फैमिली छूट मिली थी। खान साब को आपकी पोस्ट पसंद आई होगी।  वह जोर से हंसे रहे होंगे।"  जीनत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए पर्पल हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।

विज्ञापन

3 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जीनत अमान ने फिल्म कुर्बानी में फिरोज खान के साथ काम किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री ने फिल्म कुर्बानी से अपनी और फिरोज खान की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैंने कहीं पढ़ा कि साल 2023 के लिए ऑक्सफोर्ड का शब्द 'रिज' (Rizz) है, जो करिश्मा (Charisma) का संक्षिप्त रूप है। अगर मैंने कभी किसी में 'रिज' देखा तो वे फिरोज खान थे'।

Bigg Boss 17: सलमान खान ने लगाई समर्थ जुरेल समेत सभी घरवालों की क्लास, शो में वापस लौटेंगे अभिषेक कुमार?

4 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
 अपनी इसी पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया कि कैसे एक बार फिल्म ‘कुर्बानी’ के सेट पर देर से आने के कारण फिरोज ने उनकी फीस काट ली थी, उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में फिरोज और उनके बीच के रिश्ते कुछ खास नहीं थे क्योंकि उन्होंने फिरोज का फिल्म में काम करने का ऑफर ठुकराया था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें खूब गालियां सुनाई थी। ‘कुर्बानी’ साल 1980 में रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर खुद फिरोज ही थे।

Dunki: 'डंकी' के सेट पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में मनाया मेरा जन्मदिन, खास पल को साझा कर भावुक हुए विक्रम कोचर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत अमान-फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
जीनत ने फिरोज खान की तारीफ करते हुए आगे लिखा, 'फिरोज बेहद सौम्य, आकर्षक और शानदार एक्टर थे। वे प्रतिभाशाली थे और 'कुर्बानी' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है'। इसके बाद जीनत ने फैंस को नए साल 2024 की शुभकामनाएं देते हुए अपना पोस्ट खत्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें