अभिनेता विक्रम कोचर हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आए। अब उन्होंने फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। विक्रम ने बताया कि शाहरुख के छोटे-छोटे इशारों ने उन्हें भावुक कर दिया, जैसे सेट पर सुबह तीन बजे विक्रम का जन्मदिन मनाना। इसके साथ ही वे शाहरुख के घर 'मन्नत' में दो बार गए, जहां उन्हें बहुत प्यार मिला और बहुत अच्छा लगा।