फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की वजह से फिल्म के सेट पर रो पड़ी थीं फराह खान, जैकी श्रॉफ ने भी दिखाई थी मनमानी

Mon, 18 Mar 2019 09:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farah Khan, Salman Khan, Jackie Shroff - फोटो : amar ujala
फराह खान बॉलीवुड की शानदार डायरेक्टर के अलावा जानी-मानी कॉरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस और एक्टर को गानों के लिए डांस सिखाया है, लेकिन एक समय ऐसा था जब वह सलमान का स्क्रीन टेस्ट लेने के दौरान रो पड़ी थीं और बीच में ही चली गई थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
salman and farah khan - फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एक रियलिटी शो में पहुंची फराह खान ने अपने कॉरियोग्राफरी के करियर पर बात की। इस दौरान उन्होंने बुरे अनुभावों को भी साझा किया। फराह खान ने कहा - 'फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान का स्क्रीन टेस्ट मुझे लेना था। मैंने सलमान को डांस सिखाने की कोशिश की। सलमान को डांस सिखाते हुए 4 घंटे हो गए थे और तब तक मैं काफी परेशान चुकी थी। मैं रोई और सलमान से कहा कि तुम्हें कोई डांस नहीं सिखा सकता।'


 
विज्ञापन

3 of 5
Farah Khan - फोटो : instagram
फराह खान ने आगे कहा- 'लेकिन मैं उस समय हैरान हो गई जब मैंने सलमान को फिल्म में इतने अच्छे से डांस स्टेप करते हुए देखा।' इसके अलावा फराह खान ने एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ भी अपना बुरा अनुभव बताया।

4 of 5
farah khan - फोटो : file photo
उन्होंने बताया कि वह एक बार जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और पूजा भट्ट को डांस सिखा रही थी। इस दौरान जैकी ने उनसे कहा- 'देख बिडु, या तो मैं लिप-सिंक कर सकता हूं या फिर स्टेप कर सकता हूं।' अपने इस अनुभव को साझा करते हुए फराह काफी हंसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farah Khan - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' से फिल्म निर्देशक बनी फराह खान जल्द फिर से फिल्म डायरेक्ट करने वाली थीं। पिछले महीने ही निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी ने फराह खान को अपने प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म के लिए बतौर निर्देशक साइन किया था। सूत्रों से पता चला है कि जिस फिल्म को रोहित शेट्टी ने बनाने की तैयारी शुरू की थी, वह कानूनी पचड़े में फंस गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें