संतोष आनंद के बेटे
- फोटो : Social media
कहा जाता हैं कि संकल्प काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने आत्महत्या से पहले 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें कई अफसरों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। संकल्प आनंद 15 अक्टूबर 2014 को अपनी पत्नी और बेटी के साथ ही दिल्ली से मथुरा पहुंचे थे। कोसीकलां कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर मथुरा की ओर से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी थी। इस हादसे में उनकी बेटी के प्राण किसी तरह बच गए।