फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन की दुनिया की 'क्वीन' मानी जाती थी ये हसीना, 27 की उम्र में हुई जानलेवा बीमारी से मौत

Thu, 27 May 2021 12:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जिया सारंगी - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने अनोखे फैशनेबल अंदाज के लिए मशहूर बिली पोर्टर ने हाल ही में खुलासा किया है कि 2007 में उन्हें एचआईवी होने का पता चला था। वे 14 सालों से एचआईवी के साथ जी रहे हैं और अब इसे सार्वजनिक तौर पर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये सच बताने के बाद मुझे शर्म के साथ नहीं रहना पड़ेगा। बिली पोर्टर ने ये खुलकर स्वीकार किया कि उन्होंने एड्स से ग्रसित होने की बात इसलिए छुपाकर रखी क्योंकि उनके साथ भेदभाव न हो। दुनिया में ना जाने ऐसे कितने लोग हैं जिन्हें इस बीमारी की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा है।

जानी मानी अमेरिकन मॉडल थीं जिया सारंगी, फैशन की दुनिया की बनीं क्वीन
एड्स को लेकर न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में कई संगठन इस पर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहें हैं। एड्स जैसी जानलेवा बीमारी ने ना जाने अब तक कितने लोगों की जान ली है। इनमें एक नाम है जानी मानी अमेरिकन मॉडल जिया सारंगी का। 
 
विज्ञापन

2 of 7
जिया सारंगी - फोटो : सोशल मीडिया
जिया सारंगी मॉडलिंग की दुनिया की क्वीन मानी जाती थीं। उनका जन्म 29 जनवरी 1960 को फिलाडेल्फिया में हुआ। उनके पिता रेस्टोरेंट के मालिक थे और मां हाउसवाइफ। जब जिया 11 साल की थीं उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
जिया सारंगी - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता के तलाक के बाद जिया अपने पिता के साथ रहने लगीं। वो अपने पिता के रेस्टोरेंट में उनका काम में हाथ बटाती थीं। 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की। वो 1976 की गर्मियों का वक्त था। उस समय मॉडलिंग की दुनिया सुनहरे बालों वाली मॉडल्स से भरी हुई थी, और जिया के रूप में इस इंडस्ट्री को नया चेहरा मिला।

4 of 7
जिया सारंगी - फोटो : इंस्टाग्राम
जब सारंगी ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा वह सचमुच एक नया चेहरा थीं। उन्होंने खुद को बिना मेकअप के लोगों के सामने रखा। देखते ही देखते वो अमेरिका की सुपरमॉडल्स में से एक बन गईं। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता था। हर लड़की उनकी तरह बनना चाहती थी।
विज्ञापन

5 of 7
जिया सारंगी - फोटो : सोशल मीडिया
18 साल की उम्र में ही जिया सारंगी उस समय सबसे अधिक भुगतान पाने वाली मॉडल बन गईं। उनकी सालाना कमाई उस वक्त एक लाख डॉलर थी। यही कारण है कि फैशन की दुनिया में लोग उन्हें दुनिया की पहली सुपर मॉडल मानते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जिया सारंगी - फोटो : सोशल मीडिया
सारंगी एक जिंदादिल इंसान थीं। उनका तेजतर्रार व्यक्तित्व लोगों को उनकी ओर आकर्षित जरूर करता था, लेकिन उनके रवैये ने उन्हें काम से दूर करना शुरू कर दिया। कम उम्र में ही उन्हें ड्रग्स की लत लग गई। धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आने लगा। 1981 में उन्हें ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिया सारंगी - फोटो : सोशल मीडिया
1985 में निमोनिया की वजह से इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने इनकी बॉडी में HIV वायरस पाया। इसके कुछ समय बाद यानी 18 नवंबर 1986 को उनकी मौत हो गई। फैशन की दुनिया में किसी को भी उनकी मौत की खबर नहीं लगी। इसलिए उनके अंतिम संस्कार में उनका कोई भी सहयोगी नहीं आया। एक जमाने में मॉडलिंग की दुनिया में राज करने वाली जिया को मौत भी ऐसी नसीब हुई। जिया के जीवन पर फिल्म भी बनाई गई जिसमें एंजेलिना जोली ने उनका किरदार निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें