फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: वेकेशन की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से भड़कीं आशा पारेख, बोलीं- आजकल इजाजत लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती

Thu, 27 May 2021 10:15 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं खुशियों की कोई उम्र नहीं होती, न ही इसे मनाने के लिए कोई सही वक्त। ऐसे ही इंडस्ट्री में भी कई अभिनेत्रियां हैैं जो बिना उम्र और वक्त की परवाह किए अपनी खुशियां मनाती नजर आती हैं। गुजरे जमाने की सबसे लोकप्रिय और टॉप अभिनेत्रियों आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन का जलवा आज भी बरकरार है। वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन रियल लाइफ में बहुत अच्छी दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ वक़्त गुजारते दिखती हैं। लेकिन तीनों ही एक्ट्रेस अपनी ज़िंदगी को बहुत प्राइवेट रखती हैं। बीते दिनों तीनों एक साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। यह तीनों का प्राइवेट वेकेशन था और तीनों ने इसकी तस्वीरें साझा ना करने का फैसला किया था। तीनों तब नाराज हो गई थीं जब किसी टूरिस्ट ने चुपचाप उनकी तस्वीरें खींच ली थीं और वायरल भी कर दीं। यही वजह है कि अंडमान की तस्वीरें वायरल होने के बाद तीनों बहुत नाराज हो गई थीं। अब आशा पारेख ने खुलासा किया कि इस बात से हम तीनों नाराज थे और खासौतर पर वहीदा रहमान और हेलन। 

विज्ञापन

2 of 5
आशा पारेख, हेलेन, वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान में आशा पारेख ने कहा, ‘वो तस्वीरें हमारे प्राइवेट वेकेशन की थीं जब लॉकडाउन होने से पहले मार्च के अंत में हम अंडमान गए थे। हमें लगा था कि ये हमारा प्राइवेट वेकेशन है, हम लोग बाहर जाना चाहते थे, रिलेक्स होना चाहते थे। हमे बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि किसने हमारी फोटोज क्लिक कर लीं, शायद किसी टूरिस्ट ने की होंगी। आजकल कोई भी फोटोज ले सकता है बिना इजाजत के।’
विज्ञापन

3 of 5
हेलेन, वहीदा रहमान, आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद जब तीनों अभिनेत्रियां मुंबई वापस लौटीं तो देखा कि उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, ये देखकर वो हैरान रह गईं। इस बारे में आशा पारेख ने कहा, ‘मुझसे ज्यादा वहीदा और हेलन अपसेट थे, वो मुझसे कहीं ज्यादा प्राइवेट लोग हैं।

4 of 5
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा आगे कहती हैं, लोग हमारी फोटो कहते हुए शेयर कर रहे थे कि ‘दिल चाहता है’ के सीक्वल में इन तीनों को कास्ट करना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता ‘दिला चाहता है क्यों’? यह जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसा था। आजकल कोई भी आपके साथ सेल्फी क्लिक करवा सकता है, पहले ऑटोग्राफ मांगते थे अब सेल्फी लेते हैं। लेकिन जब आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ होते हैं तो प्राइवेसी में खलल डालना घुसपैठ की तरह लगता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीदा रहमान, आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
अंडमान में अपनी दोस्तों के साथ टाइम स्पैंड करने को लेकर आशा कहती हैं, ‘मैं पहली बार वहीदा के साथ स्नॉर्कलिंग (Snorkeling) करने गई थी। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। बेशक मुझे तैरना आता है लेकिन मुझे गहरे पानी से डर लगता है। सौभाग्य से मैंने इसे बहादुरी से किया। समुद्र के अंदर जाने और विदेशी मछलियों के साथ तैरने का अनुभव हर किसी को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें