अभय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभय वर्मा के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया और उनके अभिनय के लिए उन्हें जबरदस्त तारीफ मिल रही है। सूरत से भोला और सीरत से धोखेबाज ऐसे किरदार को निभाकर अभय वर्मा ने दर्शकों को प्रभावित किया है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभय वर्मा ने कहा कि, 'सच कहूं तो मैं इस वेब सीरीज के रिलीज होने से पहले काफी नर्वस महसूस कर रहा था, लेकिन इस सीरीज को देखने के बाद दर्शकों ने मेरे किरदार को जो प्यार दिया, उससे मेरी नर्वसनेस खुशी में बदल गई'। आगे अभय ने कहा कि, 'जब मैं फैमिली मैन के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन देने गया था तो काफी तनाव महसूस कर रहा था क्योंकि फैमिली मैन का पहला सीजन सुपरहिट था, जिसकी वजह से मैं अपने ऑडिशन को लेकर टेंशन में था और सोच रहा था कि काश मैं भी फैमिली मैन 2 का हिस्सा बन जाऊं'।