सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रजनीकांत के फैंस का ऐसा जुनून है कि चेन्नई में ये फिल्म हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। तो चलिए आपको ऐसे 5 कारण बताते हैं जिसकी वजह से आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
Kaala
रजनीकांत ही वजह काफी
रजनीकांत के फैंस के लिए केवल रजनीकांत ही फिल्म देखने के लिए सबसे बड़ी वजह होते हैं। चाहे रजनीकांत का एक्शन हो या स्टाइल, उनका किसी भी एक्टर से कोई मुकाबला नहीं है। तभी तो जब 'काला' रिलीज हुई तो उनके फैंस सुबह 4 बजे से ही सिनेमाघरों के बाहर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
kaala
स्टोरी करेगी कनेक्ट
मुंबई के धारावी के इर्द गिर्द फिल्म की पूरी कहानी रची गई है। जिसमें रजनीकांत ने काला करिकलन नाम के शख्स का किरदार निभाया है जिसकी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता है। फिल्म के राइटर ने गरीबों के जमीन पर हक को आधार बनाकर कहानी रची है।
4 of 6
kaala
नाना पाटेकर की दमदार एक्टिंग
वैसे तो फिल्म में मुख्यत: रजनीकांत ही छाए हैं लेकिन विलेन के रोल में नाना पाटेकर का रोल भी जबरदस्त है। नाना की एंट्री इंटरवेल के बाद है। फिल्म में एक सीन देखते ही बनता है जिसमें नाना और रजनी आमने-सामने होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
kaala
रजनी का स्वैग
रजनीकांत के चश्मा पहनने का तरीका, लूंगी स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी ऐसी हैं जिन्हें देखकर आप भी सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। अमीर-गरीब के बीच के फासले के बीच जिस तरह रजनीकांत उभरकर आते हैं उससे आप जरूर कनेक्ट कर पाएंगे।
हर सीन को दर्शनीय बनाता है कैमरा वर्क
कई जगह ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया गया है। जो परदे पर सीन को दर्शनीय बनाते हैं। कहानी के दौरान महाभारत के कुछ हिस्सों को अच्छे से स्क्रीनप्ले में फिट किया गया है।