फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून डायरीज: गुपचुप शादी के बाद वेकेशन का आनंद ले रही हैं एवलिन शर्मा, रोमांटिक तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Thu, 17 Jun 2021 01:55 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तुषान भिंडी और एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram: @evelyn_sharma
'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) ने बीते दिनों अचानक शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया था। एवलिन ने ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी (Tushaan Bhindi) से ऑस्ट्रेलिया में 15 मई को गुपचुप शादी रचाई थी। वहीं अब दोनों के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर हनीमून की तस्वीरें मचा रही हैं धमाल
शादी में बंधी यह नयी नवेली जोड़ी इन दिनों हनीमून की तस्वीरें जमकर साझा कर रही है। एवलिन ने अपने इस 'सीक्रेट' हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों समुद्र किनारे रेत पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। एवलिन और तुषान ने ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों वहीं अपना हनीमून भी एंजॉय कर रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ-साथ एवलिन ने तुषान के लिए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। एवलिन ने लिखा, 'हमेशा के लिए आपके साथ हनीमून पर।' तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एवलिन और तुषान काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। दोनों अपने इस खूबसूरत समय का भरपूर आनंद ले रहे हैं और साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी - फोटो : Instagram: @evelyn_sharma
एवलिन और तुषान ने अक्टूबर 2019 में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीर सामने आई थी। एवलिन और तुषान ने साल 2019 में सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने सगाई के बाद की तस्वीर शेयर की थी। जबकि इस बार शादी के लिए उन्होंने कंट्रीसाइड लोकेशन को चुना। अब दोनों ऑस्ट्रेलिया के एक आलीशान रिजॉर्ट में हनीमून का आनंद ले रहे हैं। यह रिजॉर्ट समुद्र किनारे मौजूद है और बेहद खूबसूरत है। देखें एवलिन द्वारा साझा की गई तस्वीरें ...
 
विज्ञापन

3 of 5
तुषान भिंडी और एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram: @evelyn_sharma
बता दें एवलिन शर्मा की शादी की खबर यामी गौतम और आदित्य धर की विवाह के ठीक बाद आई थी। ऐसे में बॉलीवुड के लिए यह गुपचुप शादी चौंकाने वाली थी। एवलिन और तुषान ने 15 मई को ही शादी कर ली थी लेकिन इसकी खबर जून में मिली। कोरोना काल में हुई इस शादी को बेहद निजी रखा गया। यहां तक कि लॉकडाउन के कारण एवलिन की मां भी शादी में ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंच पाई थीं।

4 of 5
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी - फोटो : Instagram
अपनी शादी की खबरों के बारे में एवलिन कहती हैं, 'हमारे वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत लीगल सेरेमनी से हुई। यकीनन हम चाहते थे कि हमारे परिजन और दोस्त भी इस दौरान हमारे साथ हों, लेकिन हमें पता है कि उनका प्यार और आशर्वाद हमारे साथ है।' वहीं तुषान का कहना था, 'हमारी सगाई को डेढ़ साल हो गए थे और तब से हम शादी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन लॉकडाउन ने हमारी सारी प्लानिंग को धीमा कर दिया। हम बहुत अधिक ध्यान अटेंशन लेना नहीं चाहते थे इसलिए हमने हर चीज को सरल और सामान्य रखा। यह हमारे प्यार और कमिटमेंट को दुनिया के लिए आधिकारिक बनाने का समय था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने 'ये जवानी है दीवानी', 'यारियां' और 'साहो', 'मैं तेरा हीरो' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। वहीं एवलिन के पति तुषान भिंडी एक डेंटल सर्जन हैं। वह भारतीय मूल के हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें