इन दिनों देओल परिवार लगातार सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि सकारात्मक खबरों की वजह से परिवार की चर्चा हो रही है। एक तरफ घर के बड़े बेटे सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता की वजह से छाए हुए हैं। तो इसी फिल्म से ईशा और देओल परिवार के बीट नजदीकियां भी बढ़ गई है। पिता धर्मेंद्र के दमदार अभिनय के बाद अब ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी को भी फिल्मों में अभिनय करते देखना चाहती हैं।