फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher:'भक्ति का समंदर देखने को मिला', प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने छुपकर पहुंचे अनुपम खेर

Tue, 23 Jan 2024 07:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज अयोध्या मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। भीड़ की संख्या भी अनगिनत थी। सभी लोग भगवान राम के दर्शन करने के अभिलाषी हैं। पुलिस भी इस भीड़ को काबू करने में असफल रही थी। इस बीच अनुपम खेर भी आम लोगों के साथ भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का एक वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) पर डाला।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'अंत तक देखे: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा। लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, “भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!” #जयश्रिराम'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इससे पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अनुपम खेर ने वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्राण प्रतिष्ठा को देख उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जब इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने प्रभु राम के मंदिर पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं तो मेरे आंसुओं का बांध टूट गया।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने अफवाहों का किया खंडन, चोट को लेकर अभिनेता ने दी सारी जानकारी

 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मेरी वर्षों की राम जी के प्रति भावनाएं पूरी तरह से उमड़ आईं। मैं वीडियो बनाते वक्त रो भी रहा था और मुस्कुरा भी रहा था। मेरे अंदर दोनों भावनाएं पूरी तरह से जागरूक थे। मुझे लगता है कि शायद यही राम जी का जादू है। जय श्री राम।'

Oscar 2024: कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर के लाइव नॉमिनेशन? यहां जानें पूरी जानकारी, इन फिल्मों का रहेगा दबदबा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की आखिरी फिल्म विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' थी। अब अभिनेता कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें