फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की टिप्पणी पर भड़क गई थीं एली, शादी के सवाल पर दिया था ऐसा जवाब

Mon, 29 Jul 2019 12:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Elli Avram - फोटो : Social Media
बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकीं स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस एली एवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन में हुआ था। एली के पिता एक मशहूर संगीतकार हैं जबकि मां एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एली ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत मनीष पॉल की फिल्म मिक्की वायरस से की थी। एली भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिलेशन में रहीं लेकिन किन्हीं वजहों के चलते उनका ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

2 of 6
hardik pandya, kl rahul
फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल को महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और चारों तरफ उनकी इस टिप्पणी की आलोचना हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
एली अवराम
एली से जब 25वीं एसओएल लॉयन गोल्ड अवॉर्ड 2019 में हार्दिक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था  'मैं हाल ही में भारत वापस लौटी हूं और ऐसे सवाल मुझे वहां पत्रकारों ने भी किए और उनके मैसेज भी मेरे पास आए, लेकिन  उस दौरान मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था, ऐसे में कुछ दिन पहले ही मैंने वो विवादित टिप्पणी वाली फुटेज देखी।'

4 of 6
hardik pandya elli avram
एली ने कहा था - 'हार्दिक का इस तरह महिलाओं पर टिप्पड़ी करना बेहद निराशाजनक है, मुझे थोड़ा धक्का लगा क्योंकि मैं तो हार्दिक को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी, लेकिन इस तरह हार्दिक खुद की विवादित टिप्पणी से आलोचना का शिकार हुए ये बहुत अच्छा हुआ है, क्योंकि किसी के भी बारे में इस तरह से सोचना आपको कूल नहीं बनाता है।'
विज्ञापन

5 of 6
hardik pandya elli avram
ब्रेकअप के बाद एली अवराम बार-बार हार्दिक के साथ नाम जुड़ने पर नाराज हो गई थीं। एली ने कहा था- ‘मुझे काफी दुख हुआ है इन खबरों से। हमारे बीच जो कुछ भी था वो काफी पहले ही खत्म हो चुका है। ये तकरीबन साल भर पहले ही खत्म हो गया था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Elli Avram
इसी के साथ एली से जब पूछा गया कि क्या वो हार्दिक से शादी नहीं करने वाली हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि, ‘हां, मैं हार्दिक पांड्या से शादी नहीं करने जा रही हूं।’ इसके आगे जब एली से पूछा गया था कि क्या हार्दिक ने उनसे फोन करके इस अफवाह पर बात की? तो एली ने कहा खा कि, ‘नहीं, उन्होंने नहीं की। अब हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं। उम्मीद करती हूं कि इसके आगे से हार्दिक से जुड़ा कोई भी सवाल मुझ तक न आए। मैं नहीं चाहती कि लोग मुझसे रेड कार्पेट पर उसके बारे में कोई भी सवाल करें।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें