फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल की जसलीन को गर्लफ्रेंड बता बिग बॉस में गए थे अनूप जलोटा, बर्थडे पर जानें ये किस्सा

Mon, 29 Jul 2019 12:51 PM IST
प्रशांत राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anup jalota - फोटो : Social Media
'ऐसी लागी लगन मीरा हो गईं मगन' गाने वाले मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 को नैनीताल में हुआ था। अनूप जलोटा का जिंदगी तो वैसे विवादों में नहीं रही लेकिन जैसे ही उन्होंने बिग बॉस (12वें सीजन) के घर में कदम रखा, वो अचानक सुर्खियों में आ गए। आज उनका जन्मदिन है तो इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ा एक बड़ा विवाद।
विज्ञापन

2 of 6
anup jalota
बिग बॉस के 12वें सीजन में अनूप जलोट, जसलीन मथारू के साथ पहुंचे थे । जसलीन ने शो में एंट्री करते वक्त ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वह अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद से देश के लोगों की नजर इस फेक कपल पर टिकने लगी और सोशल मीडिया पर भी इनका शोर दूर-दूर तक जा पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 6
anup jalota
शो से बाहर होने के बाद अनूप ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड हैं। जसलीन सिर्फ उनसे संगीत सीखती हैं। दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्य का है । 

4 of 6
anup jalota
वहीं, जसलीन के पिता ने भी प्रेस कांफ्रेंस में अनूप संग इन सब बातों पर सफाई पेश की थी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ शो में बरकरार रहीं जसलीन लगातार अनूप को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताने से नहीं रुक रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
anup jalota and jasleen
लेकिन जब जसलीन भी शो से बाहर हुईं तो उन्होंने इस लवस्टोरी का खुलासा करते हुए बड़ा बम फोड़ा। उन्होंने बताया था कि यह सब शो में फेमस होने के लिए किया था और इस बात की खबर अनूप जलोटा को भी नहीं थी। यह सब उनकी सोची-समझी रणनीति थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anup jalota and jasleen
इसके बाद एक इंटरव्यू में जब जसलीन को लेकर अनूप जलोटा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह जसलीन के लिए एक लड़का ढूंढ रहे हैं जो उसे बेहद प्यार करे और उनके साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करे। उन्होंने कहा था कि वह जसलीन का हमेशा अच्छा ही सोचते आ रहे हैं। बिग बॉस में जो था वो सब शो की टीआरपी को बढ़ाने का हथकंडा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें