फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान से करण जौहर तक सरोगेसी से पैरेंट्स बने ये सितारे, दो के हुए जुड़वा बच्चे

Thu, 26 Sep 2019 02:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood - फोटो : social media
पिछले कुछ सालों में सरोगेसी से पैरेंट्स बनने का चलन तेजी से बढ़ा है । इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा । फिल्म इंडस्ट्री में इसकी शुरुआत शाहरुख खान और आमिर खान ने की थी । इसके बाद तो कितने ही सेलेब्रिटी सरोगेसी से पैरेंट्स बनने का सुख ले चुके हैं । कुछ सेलेब्रिटी तो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स भी बने । आइए जानते हैं इन सेलेब्रिटीज के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 9
aamir khan - फोटो : social media
आमिर खान 
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव 2011 में सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था ।
विज्ञापन

3 of 9
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान भी सरोगेसी की मदद से एक बेटे के पिता बने हैं। उनके बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी से हुआ है। बता दें कि अबराम शाहरुख खान के तीसरे बच्चे हैं। अबराम का जन्म जून 2013 में हुआ था।

4 of 9
ekta kapoor
एकता कपूर
टीवी इंडस्ट्री की डेली सोप क्वीन एकता कपूर 43 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनीं । एकता ने अभी शादी नहीं की है । वो सिंगल पैरेंट बनकर काफी खुश हैं । एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है ।
विज्ञापन

5 of 9
tushar kapoor
तुषार कपूर
साल 2016 में एकता कपूर के भाई तुषार कपूर सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने थे । तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है । तुषार अक्सर अपने बेटे लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं । एकता और तुषार ने सरोगेसी से सिंगल पैरेंट बनकर एक मिसाल कायम की है । 
विज्ञापन

6 of 9
Shreyas Talpade
श्रेयस तलपड़े
एक्टर श्रेयस तलपड़े 14 साल बाद एक बेटी के पिता बने । श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ति ने भी सरोगेसी का सहारा लिया । इसके बाद साल 2018 में श्रेयस और दीप्ति एक बेटी के पैरेंट्स बने । 
विज्ञापन

7 of 9
Kashmira Shah
कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक लंबे इंतजार के बाद सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बने। एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया था कि उनकी 14 बार प्रेग्नेंसी फेल हुई । इसके बाद उन्होंने सरोगेसी की मदद ली । 

8 of 9
sunny leone - फोटो : amar ujala
सनी लियोनी
साल 2018 में ही एक्ट्रेस सनी लियोनी भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं। सनी के बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। इसके अलावा सनी ने एक बेटी को गोद भी लिया है ।
विज्ञापन

9 of 9
karan johar - फोटो : instagram
करण जौहर
करण जौहर सरोगेसी के जरिए 7 फरवरी 2017 को जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। करण की एक बेटी है जिसका नाम रूही है । करण के बेटे का नाम यश है । करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, फोटो देख पहचान नहीं पा रहे फैंस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें