फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Troll: मंदिर जाने पर एकता की खिंचाई और रोहमन-सुष्मिता को देख भड़के फैंस, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सितारे

Fri, 28 Oct 2022 09:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एकता कपूर, रोहमन शॉल-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से सिनेप्रेमी बहुत प्यार करते हैं। फैंस इस इंडस्ट्री की छोटी-छोटी बात जानना चाहते हैं और सेलेब्स अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए हर जरूरी बात बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हरकतें की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं और 'सेलेब्स ट्रोलिंग' में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो पूरे हफ्ते किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करते रहे हैं। इस हफ्ते कौन कौन लिस्ट में शामिल है? आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Karanvir Bohra,poonam pandey - फोटो : Social media
सोशल मीडिया सेंसेशन और अभिनेत्री पूनम पांडे अक्सर किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना रणौत के शो लॉकअप में नजर आईं अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके साथ टीवी अभिनेता करणवीर वोहरा भी नजर आए। कैमरे में कैद हुए दोनों कलाकारों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। लेकिन इस दौरान अपनी हरकत की वजह से करणवीर वोहरा को नेटिजन्स की खरी-खोटी सुननी पड़ गई।
 

कैमरे के सामने पूनम पांडे के साथ कोजी हुए करणवीर बोहरा, लोग बोले- जल्द ही इसका भी तलाक होगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 9
अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले काफी दिनों से अपने वायरल एमएमएस वीडियो के बाद से अंजलि  लगातार इंटरनेट पर रहती हैं। एमएमएस वीडियो के कारण सुर्खियों में आई अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन साझा की गई वीडियो के चलते अंजलि आए दिन नेटिजन्स के निशाने पर भी आती रहती हैं। अंजलि की तस्वीरों और उनके डांस को कुछ लोग पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी करते हैं।इसी क्रम में अब हाल ही में अंजलि फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपना दिवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने इस वीडियो को लेकर अंजलि फिर से नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।

 दिवाली पर सूट पहन दीये जलातीं अंजलि अरोड़ा का अंदाज लोगों को नहीं आया रास, वीडियो पर कर डाले

4 of 9
Nidhi Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने दिवाली का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कुछ ने यह त्योहार अपने दोस्तों तो कुछ ने अपने परिवार संग पूजा कर सेलिब्रेट किया। इसकी झलक सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखने को मिल रही है। सितारे लगातार दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच जिस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह थी टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू भिड़े की तस्वीर।

दिवाली लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आई 'तारक मेहता' की सोनू भिड़े, यूजर्स बोले- क्या से क्या
विज्ञापन

5 of 9
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन अपने गर्म मिजाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी वह मीडिया वालों से कुछ कह देती हैं, कभी फैंस पर नाराज हो जाती हैं तो कभी पैपराजी को खरी-खोटी सुना देती हैं। कुछ दिनों पहले जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एयरपोर्ट पर बेहद ही सख्त रवैये से पैपराजी से सवाल करती नजर आ रही थीं। उनका ये तरीका फैंस को पसंद नहीं आया था और सोशल मीडिया पर जया बच्चन को ट्रोल किया गया था। अब एकबार फिर जया बच्चन पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।

पैपराजी पर एकबार फिर चिल्लाती नजर आईं जया बच्चन, नोटिजन्स बोले- इग्नोर करो
विज्ञापन

6 of 9
सुजैन खान-अर्सलान गोनी - फोटो : सुजैन खान
गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में मनोरंजन जगत के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान अभिनेत्री और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। दिवाली पार्टी में पहुंचे अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड इस दौरान ऐसी हरकत करते नजर आए जिसे देख फैंस भड़क गए और दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

कैमरे के सामने सुजैन खान और अर्सलान गोनी को किस करना पड़ा भारी, लोग बोले- इनके बच्चे बड़े हो
विज्ञापन

7 of 9
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी क्वीन एकता कपूर अपने सीरियल्स और वेब सीरीज को लेकर तो हमेशा सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन कई बार वह अलग-अलग वजहों से भी चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में एकता कपूर एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एकता कपूर के कपड़ों और उनके बिहेवियर को देखकर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

एकता कपूर को मंदिर में शॉर्ट्स पहने देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- बेवकूफ लड़की...

8 of 9
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह ललित मोदी की वजह से नहीं बल्कि अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री को जैसे ही रोहमन के साथ स्पॉट किया गया, वैसे ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। कोई ललित मोदी का नाम लेकर ताना मार रहा था तो किसी ने कुछ और कहा।

रोहमन शॉल के साथ पार्टी में नजर आईं सुष्मिता सेन, ट्रोल्स ने ललित मोदी का नाम लेकर मारे ताने

9 of 9
रीवा अरोड़ा, मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' में दिखी यह छोटी सी बच्ची किसी प्रोजेक्ट या गानों को लेकर नहीं, बल्कि अपनी उम्र से बड़े स्टार्स के साथ रोमांस करने की वजह से लाइमलाइट में है। रीवा को 38 साल के करण कुंद्रा के साथ रोमांस करते हुए वीडियो को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। वहीं, अब मीका सिंह के साथ भी 12 साल की रीवा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां करण और मीका को 12 साल की बच्ची के साथ रोमांस करने पर ट्रोल किया जा रहा है, तो रीवा के पैरेंट्स की भी खूब आलोचना हो रही है।

करण कुंद्रा के बाद 45 साल के मीका सिंह के साथ रोमांस करने पर ट्रोल हुई 12 वर्षीय एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 

विज्ञापन
Next