फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Note Row: अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया 'कमजोर नेता'

Fri, 28 Oct 2022 09:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : Social Media

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उनके स्टेटमेंट का विरोध कर रहा है।  दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा रुपये पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी। सेलेब्स इस पर आपत्ति जता रहे हैं। पहले संगीतकार विशाल ददलानी ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की, वहीं अब गौहर खान ने उन्हें इशारों ही इशारों में दिल्ली के सीएम को कमजोर नेता कह डाला है। आइए जानते हैं सेलेब्स ने क्या-क्या कहा...

विज्ञापन

2 of 4
गौहर खान - फोटो : social media

राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार
गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा, "एक नेता, जो मुझे लगता था कि विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा, वह राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार हो गया है। सबसे कमजोर किस्म के राजनेता ही धर्म का इस्तेमाल करते हैं। राज्य का चुनाव जीतने की लालच आपको इतना अलग बना सकता है, यह बहुत दुखद है। अब अनफॉलो करने का समय आ गया है।"



यह भी पढ़ें : म्यूजिक कंपोजर के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी पलक मुछाल, शुरू हुईं शादी की तैयारियां

 

विज्ञापन

3 of 4
नकुल मेहता और जानकी मेहता - फोटो : Instagram

सब गिर गए
वहीं, टीवी अभिनेता नुकल मेहता ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी की है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद विधायक आतिशी ने आ रही प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए कहा था, ‘आप चाहें तो अरविंद केजरीवाल से नफरत कर सकते हैं, लेकिन कम से कम देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से नफरत न करें। उनके आशीर्वाद से घृणा न करें।’ नकुल मेहता ने आतिशी का यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'और ये सब गिर गए.. आखिरकार..'

यह भी पढ़ें : फिल्म निर्माता को अंबोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को कार से मारी थी टक्कर
 

 

विज्ञापन

4 of 4
गुल पनाग - फोटो : सोशल मीडिया
यह खेल अब हर कोई खेलेगा
आप से चुनाव लड़ चुकीं गुल पनाग ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'चाहे वह साध्य हो या अपने आप में अंत - धर्म को हर चीज में लाना, यह एक ऐसा खेल है जिसे अब हर कोई खेलेगा। और सिर्फ राजनेता नहीं! जो असहमत हैं, वे व्यर्थ में संविधान का प्रयोग करते रह सकते हैं।'

यह भी पढ़ें : 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' को भी पछाड़ देगी 'कांतारा'? 'हर हर महादेव' की ऐसी है हालत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें