फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से एकता कपूर अधिकतर पहनती हैं काले कपड़े और 'क' से रखती हैं सीरियल्स के नाम, जानिए ये खास बातें

Sat, 06 Jun 2020 03:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया का जाना- माना हैं। वह कई सीरियल्स की निर्माता-निर्देशक रही हैं। एकता कपूर ने टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है। एकता कपूर का जन्मदिन सात जून को होता है। वह मशहूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको एकता कपूर से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर का जन्म सात जून 1975 को हुआ था। एकता अपनी मां शोभा कपूर की लाडली बेटी हैं। एकता और शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की पार्टनर भी हैं। एकता कपूर ने महज 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप करना शुरू किया था। वहीं पिता से आर्थिक मदद मिलने के बाद एकता ने टीवी सीरियल्स का निर्माण करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यह बात कम लोगों को पता है कि 26 साल की उम्र में एकता कपूर फिल्म निर्माता भी बन गई थीं। बतौर फिल्म निर्माता उनकी पहली फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता थी। इस फिल्म में गोविंदा और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एकता ने क्या कूल है हम, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और द डर्टी पिक्चर जैसी कई हिट फिल्में बनाईं।

4 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर को कंटेंट क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में सवा सौ से ज्यादा सीरियल्स, कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया है। इतना ही नहीं कई सितारों को पहचान दिलाने में एकता कपूर का काफी योगदान रहा है। सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन जैसे सितारे उनके सीरियल और फिल्म का चेहरा रह चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ज्यातिषिशास्त्र और अंकशास्त्र में काफी यकीन करती है। इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेन का नाम बदलकर वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा कर दिया था। एकता कपूर ज्यादातर काले कपड़ो और काली हाई हील सैंडल में नजर आती हैं इसके पीछे भी ज्योतिषीय वजह है। ज्योतिषि सुझावों के कारण ही एकता की ज्यादातर फिल्मों और धारावाहिकों के नाम ‘क’ अक्षर से शुरू होते है।
विज्ञापन

6 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2001 में एकता को एशिया वीक पत्रिका ने 50 सबसे प्रभावशाली महिला कम्युनिकेटर्स की लिस्ट में जगह दी थी। इसके अलावा एकता को देश की शीर्ष 25 महिला उद्यमियों की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है। एकता कपूर इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स और फोर्ब्स टाईकून ऑफ टुमॉरो जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकी हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वह एक बच्चे की मां हैं। वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के असली नाम पर ही रवि रखा है। एकता जानवरों से काफी प्यार करती हैं। वह अपने ऑफिस और घर के आस पास भटकने वाले कुत्तों के खाने- पीने का पूरा ख्याल रखी हैं। इसके अलावा एकता के भाई तुषार कपूर इन आवारा कुत्तों की देखभाल करने वाले एक एनजीओ के लिए काम भी करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर वैसे तो टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की निडर महिला निर्माता रही हैं लेकिन उन्हें ज्यादा ऊंचाई और अंधेरे से बहुत डर लगता है। इस बात को एक मीडिया इंटरव्यू में एकता के भाई अभिनेता तुषार कपूर ने बताया था। इसके अलावा एकता कपूर को चॉकलेट काफी पसंद है। वह अपने घर में हमेशा चॉकलेट, चॉकलेट आइसक्रीम और केक भी रखती हैं। 

पढ़ें: भक्तों की पुकार सुन लौटे गणपति बप्पा, छोटे परदे पर समझिए बल और बुद्धि के दाता की दंतकथाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें